लोकनृत्य में हुरंग नारायण महिला मंडल नेरी अव्वल
महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की प्रतियोगिता हुई।
संवाद सूत्र, पतलीकूहल : आशियां ग्रुप ने पतलीकूहल में 26 जनवरी को महिला मंडलों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान महिला मंडल व स्वयं सहायता समूहों में लोकनृत्य व समूहगान प्रतियोगिता हुई। इसमें 26 महिला मंडल व स्वयं सहायता समूहो ने भाग लिया। लोकनृत्य में हुरंग नारायण महिला मंडल नेरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणपति महिला मंडल डोभी ने दूसरा व रिगन महिला मंडल जाणा तीसरे स्थान पर रहा। समूहगान में अग्नि पाताल स्वयं सहायता समूह लिगन प्रथम रहा। दूसरे स्थान पर सरस्वती महिला मंडल कायन व तीसरे स्थान पर सिंहासनी महिला मंडल बड़ाग्रा रहा।
इस दौरान बांसुरी वादक जिला लाहुल-स्पीति के रामदेव कपूर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया। उन्हें प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने सम्मानित किया। आशियां ग्रुप के अध्यक्ष संजय अंगरूप ने कार्यक्रम आयोजन के लिए सभी सदस्यों सहित महिला मंडलों व स्थानीय पंचायत के पदाधिकारियों का आभार जताया।