बराड में खड्ड में मिला वृद्धा का शव
आनी कस्बे करीब दो किलोमीटर दूर बराड के समीप खड्ड में एक वृद्ध महिला का शव मिला है। महिला की पहचान 90 वर्षीय लोंगु देवी पत्नी केसरी राम निवासी छदाया डाकघर चवाई के रूप में हुई है। मृतक की
संवाद सहयोगी, आनी : आनी कस्बे करीब दो किलोमीटर दूर बराड के समीप खड्ड में एक वृद्ध महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान 90 वर्षीय लोंगु देवी पत्नी केसरी राम निवासी छदाया डाकघर चवाई के रूप में हुई है। लोंगु देवी बराड़ में ही बेटे के साथ रहती थी। वह काफी समय से बीमार थी। मंगलवार सुबह जब उसका बेटा बरु राम चौधरी किसी काम से घर से निकला तो लोंगु देवी बिना बताए ही घर से निकल गई। बेटा बरु राम चौधरी लौटा तो मां को घर पर न पाकर उसकी तलाश शुरू की। दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि खड्ड में किसी महिला का शव खड्ड में पड़ा है। सूचना मिलने पर डीएसपी आनी अनिल कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फायर स्टेशन आनी की मदद से शव खड्ड से बाहर निकाला। डीएसपी आनी अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में लगता है कि वृद्ध महिला अचानक फिसल कर खड्ड में गिरी है।