मोदी सरकार वादे पूरा करने में नाकाम : पटियाल
संवाद सहयोगी कुल्लू कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता इंदु पटियाल ने कहा कि मोदी सरकार अपने घोष
संवाद सहयोगी, कुल्लू : कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता इंदु पटियाल ने कहा कि मोदी सरकार अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। जनता के खातों में 15-15 लाख जमा करने का वादा भी अधर में ही रह गया। सरकार बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाने में विफल रही है। उन्होंने कुल्लू में पत्रकारों से कहा कि महिला आरक्षण बिल अधर में लटका है। महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर है। हिमाचल जैसे शांत राज्य में भी महिलाओं, बच्चियों के प्रति हिसक घटनाओं में इजाफा हुआ है। कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय संविधान का सम्मान करती है। आरोप लगाया कि भाजपा देश को धर्म, जाति, लिग-भेद के नाम पर बंटवारा करने पर तुली है। कांग्रेस प्रदेश व केंद्र में एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रही है। मोदी सरकार अपनी नीतियों में सुधार लाने की अपेक्षा गांधी परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कर सूर्खियां बटोरने में लगी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर की अगुवाई में शिमला कांग्रेस कार्यालय से 12 मार्च से जनचेतना यात्रा का आगाज किया गया है।