Move to Jagran APP

उपचुनाव ने बता दिया अब घर बैठेंगे भाजपा के नेता : कुलदीप

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि उपचुनावों में जनत

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 05:24 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 05:24 PM (IST)
उपचुनाव ने बता दिया अब घर  बैठेंगे भाजपा के नेता : कुलदीप
उपचुनाव ने बता दिया अब घर बैठेंगे भाजपा के नेता : कुलदीप

जसंवाददाता, केलंग : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि उपचुनावों में जनता ने भाजपा को चारों खाने चित कर बता दिया है कि उनके नेताओं के घर बैठने की बारी आ गई है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है। प्रदेश में 2022 में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता व नेता इसी तरह से एकजुटता बनाए रखें और गुटबाजी से दूर रहें। वह रविवार को लाहुल के जाहलमा में जनजागरण पथ अभियान यात्रा रैली को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि जन जागरण अभियान के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार के जनविरोधी नीति के खिलाफ रोष प्रकट किया जा रहा है। राठौर ने लाहुल स्पीति में जिला परिषद पर कब्जा करने के लिए जिला लाहुल स्पीति कांग्रेस सहित पूर्व विधायक रवि ठाकुर और जिप की अध्यक्ष अनुराधा राणा की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मंडी उप चुनाव में प्रतिभा सिंह को मिली बढ़त ने भी इशारा कर दिया है कि पहाड़ों से निकली हवा जल्द ही दिल्ली के मौसम को भी बदलेगी। जब से अध्यक्ष की कमान संभाली है तब से संगठन की मजबूती के लिए काम करके, गुटबाजी खत्म करने में भी सफल रहे हैं। मंच पर एक साथ बैठे रवि ठाकुर और रघुवीर ठाकुर इसका बेहतरीन उदाहरण है। पूर्व विधायक रवि ठाकुर और पूर्व विधायक रघुवीर ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए। जिप अध्यक्ष अनुराधा राणा ने लोगों से आग्रह किया की छोटी बड़ी समस्याओं को उनके ध्यान में लाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.