न जनता न ही मंडी की आवाज बन पाए सांसद : आश्रय
जागरण संवाददाता मनाली मंडी संसदीय क्षेत्र से काग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने कहा हिमाचल की जनत
जागरण संवाददाता, मनाली : मंडी संसदीय क्षेत्र से काग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने कहा हिमाचल की जनता को केंद्र सरकार ने झूठ बोल कर ठगा है। प्रधानमंत्री खुद कई बार हिमाचल आए, लेकिन उन्होंने एक भी सौगात नहीं दी। इस तरह मंडी के सासद ने भी पाच साल में जनता को जुमलेबाजी से ठगा है। सासद ने अपने कार्यकाल में जो भी वादे किए वह आज तक पूरे नहीं कर पाए है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा वादे पूरे करना तो दूर सासद ने मंडी की आवाज संसद में उठाने तक का कष्ट नहीं किया। वीरवार को आश्रय शर्मा ने मनाली में चुनाव प्रचार कर विभिन्न स्थानों पर सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा करीब डेढ़ साल में मंडी लोकसभा क्षेत्र में सड़कों की हालत दयनीय हो कर रह गई है। कीरतपुर से मनाली तक फोरलेन का काम ठप पड़ा हुआ है। सासद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए मनाली गाव को मनू धाम बनाने का वादा किया गया था, लेकिन यहा पर पाच साल में फूटी कौड़ी भी खर्च नहीं की गई। आज मैं जनता के बीच दादा पंडित सुखराम व पिता अनिल शर्मा की पहचान से आया हूं, जनता का आशीर्वाद मिला तो मैं पांच साल बाद अपनी खुद की पहचान के साथ जनता के बीच आउंगा। उन्होंने कहा हिमाचल के विकास में जो योगदान छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दिया है, उसी की बदौलत आज उन्हें विकास पुरुष के रूप में जाना जाता है। मनाली में पर्यटन को विश्व स्तरीय बनाने के लिए अपार संभावनाएं है। इस अवसर पर भुवनेश्वर गौड़, हरिचंद शर्मा, संजीव गुलेरिया, देवेंद्र नेगी, चंद्रसेन ठाकुर, दुष्यंत ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।