Move to Jagran APP

लाहुल घाटी को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए जुटी महिलाएं

जागरण संवाददाता मनाली लाहुल घाटी में बढ़ती पर्यटन गतिविधियों के चलते कचरा एकत्रित होने

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 05:23 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 05:23 PM (IST)
लाहुल घाटी को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए जुटी महिलाएं
लाहुल घाटी को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए जुटी महिलाएं

जागरण संवाददाता, मनाली : लाहुल घाटी में बढ़ती पर्यटन गतिविधियों के चलते कचरा एकत्रित होने लगा है। इसके समाधान के लिए लाहुल घाटी की महिलाएं एकजुट हो गई हैं। महिला मंडल सिस्सू, कोकसर, डिम्पुक, शाशिन से नौ महिला मंडलों की करीब 70 महिलाओं ने जागरूकता शिविर में हिस्सा लिया। इसका आयोजन स्वयंसेवी संस्था सेव लाहुल स्पीति व सूत्रा ने किया। सेव लाहुल स्पीति से विक्रम कटोच, प्रेम ठाकुर, कल्पना ठाकुर व सुनिता कटोच ने विचार साझा किए।

loksabha election banner

सिस्सू की सुमन ने बताया कि अभी लाहुल घाटी सैलानियों के सैलाब को संभालने लायक नहीं है। उन्होंने बताया कि कोरोना के इस दौर में पर्यटक सीधे लोगों से मिल रहे है जो सभी के लिए सही नहीं है। कल्पना ठाकुर ने अपने विचार सभी महिला मंडल के प्रतिनिधियों के साथ साझा किए। घर से कचरे को सरांक्षित करने से लेकर गांव व पूरे जिले में इसे किस तरह किया जाए इस पर कल्पना ठाकुर ने अपने मत रखे।

इस अवसर पर सेव लाहुल-स्पीति के उप प्रधान विक्रम कटोच, डेचेन, पालमो, निर्मला देवी, सीता देवी, विशांति देवी, प्रोमिला, पलजोम, फुंचोग डोलमा, यंगचेंन लामों, देचन, सोनम छीकिद, लता देवी, सुनिता देवी, तारा देवी, जगदीश, प्रेम लाल, अमीर चंद, राजीव, ओम, टशीराम मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.