मुख्यमंत्री जयराम ने कहा प.बंगाल में अमित शाह पर हमला, लोकतन्त्र पर हमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आनी में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा आनी को मैं सराज से अलग नहीं मानता ये मेरा दूसरा घर है।
आनी, जेएनएन। भाजपा की लोकप्रियता से विरोधी दल घबरा गए है और यही कारण है कि पश्चिम बंगाल में अमित शाह की रैली ओर हमला हुआ ये लोकतन्त्र पर हमला है। ये बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आनी में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आनी मेरा दूसरा घर, सराज से अलग नहीं मानता तीन बार आया बार-बार आऊंगा। कांग्रेस प्रत्यशी कह रहे कि रामस्वरूप मोदी के नाम पर वोट मांग रहे, लेकिन वह खुद दादा के नाम की माला जप रहे है।
वह कहते हैं कि दादा के सपने साकार करेंगे, जबकि जरूरत जनता के सपने पूरे करने होते हैं। केवल परिवारवाद को ही बढ़ावा दिया जा रहा है। हमने काम किया और जनता ये जानती है। उन्होंने कहा कि मोदी की अलग से लहर है देश में। विपक्ष ने मोदी को पांच साल केवल गालियां ही दी, जिसका आम लोगों में मोदी के पक्ष में माहौल बनना लाजमी था आज प्रदेश में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पूरी पार्टी की हालत खस्ता है।
मोदी की जनहितकारी नीतियों से कांग्रेस बौखलाई है। हर आम आदमी और महिलाओं को योजनाओं का लाभ मिला है, चाहे उज्ज्वला योजना हो या अन्य। आयुष्मान से गरीब लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा। फिर भी मुझे चीख-चीख कर गालियां दे रहे हैं कांग्रेसी। उन्होंने कहा कि हमने काम किया है और आगे भी करेंगें। देश की सुरक्षा ओर विकास के लिए मोदी के हाथ मजबूत करने होंगे उसके लिए रामस्वरूप को भारी मतों से जीतकर संसद भेजना है और मंडी विस से अधिक से अधिक लीड दिलवाएंगे।
इस मौके पर किशोरी लाल सागर, भाजपा मंडलाध्यक्ष अमर ठाकुर, गंगा राम चंदेल, योगेश वर्मा, योगेश भार्गव, योगेश परमार,शशि मल्होत्रा, दूनी चन्द ठाकुर, वेद ठाकुर, प्रीतम सागर, पपी बिष्ट, सुभाष शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, एलआर ठाकुर, बिंदु बाला, चमेलु देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप