बीआरओ के डोजर पर गिरी चट्टान
मनाली रोहतांग सड़क मार्ग बहाली में जुटे बीआरओ के डोजर पर अचानक बडी चट्टान गिर गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 09:20 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 06:22 AM (IST)
जागरण संवाददाता, मनाली : मनाली-रोहतांग मार्ग बहाली में जुटे बीआरओ के डोजर पर चट्टान गिर गई। डोजर चालक सुरक्षित है। बीआरओ 70 आरसीसी के जवान मनाली-लेह मार्ग बहाली को अंजाम देते हुए रोहतांग की ओर बढ़ रहे हैं। शनिवार शाम को बीआरओ जवान सड़क बहाली में व्यस्त था कि पहाड़ी से चट्टान खिसक कर डोजर पर आ गिरी। डोजर चालक ने भागकर अपनी जान बचा ली। बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि डोजर को नुकसान पहुंचा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें