दिवाली मनाने मनाली पहुंची बॉलीवुड स्टार कंगना रणौत
बॉलीवुड स्टार कंगना रणौत दिवाली मनाने मानली पहुंच गई हैं।
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 10:05 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 10:05 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मनाली : बॉलीवुड स्टार कंगना रणौत दिवाली मनाने मानली पहुंच गई हैं। कंगना अपने घर सिमसा में दिवाली मनाएंगी। कंगना सोमवार सुबह हवाई सेवा द्वारा भुंतर पहुंचीं व आगे वाहन में आई। कंगना रणौत इन दिनों मणिकर्णिका फिल्म की ड¨बग में व्यस्त हैं। कंगना गर्मियों में भी एक सप्ताह मनाली आई थी। तीन साल पहले कंगना ने मनाली में अपना आशियाना बनाया है। कंगना मुंबई की व्यस्ततम ¨जदगी से अपने लिए सुकून के पल निकाल लेती हैं और समय समय पर पहाड़ों का रुख कर लेती हैं। इस साल कंगना तीसरी बार मनाली स्थित घर आई हैं।
कंगना के पिता अमरदीप ने बताया कंगना कुछ दिन के लिए मनाली पहुंची है। बेटी परिवार संग मनाली में दिवाली मनाएगी। कंगना अराध्यदेव कार्तिक स्वामी से सुख व समृद्धि का आशीर्वाद भी लेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें