मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बांटे कंबल
संवाद सहयोगी, कुल्लू : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं एचपीएमसी
संवाद सहयोगी, कुल्लू : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम ¨सह ने रविवार को सरबरी में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल बांटे। राम ¨सह ने कहा कि आज मुख्यमंत्री का जन्मदिन भी है और आज हुई बारिश व बर्फबारी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिन पर आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार का एक वर्ष का समय आम जनमानस को समर्पित रहा है। प्रदेश में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आमजनमानस को मिल रहा है। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जीएस बब्बू, जिला महामंत्री शलैंद्र बहल, जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप नैय्यर, कुल्लू मंडल महामंत्री अनिरुद्ध खैरा, संजय सूद, राजेश बशिष्ट, निर्मला देवी, जोगींद्र ¨सह, देवेंद्र ¨सह, राकेश पुरी, विकास शर्मा, चंदन प्रेमी आदि मौजूद रहे ।