दिल्ली में प्रचार के लिए जाएगी महिला मोर्चा की टीम
दिल्ली फतेह को हिमाचल भाजपा महिला मार्चा ने भी रणनीति तय कर दी है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 08:31 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 06:20 AM (IST)
संवाद सहयोगी, कुल्लू : दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रदेश भाजपा महिला मार्चा की टीम भी जाएगी। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने बताया कि 15 कार्यकर्ता 27 जनवरी से पांच फरवरी तक दिल्ली में प्रचार करेंगी। टीम लोगों से संपर्क करेगी, वहीं संगठन के साथ कार्य करेगी। इनका कार्यक्षेत्र, जहां हिमाचल के लोग अधिक हैं, वह रहेगा। कार्यकर्ता लोगों को केंद्र सरकारी की नीतियों से अवगत करवाएंगी और अरविंद केजरीवाल का असली चेहरे को आम जन के बीच रखेंगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के पुराने मित्र उन्हें अलविदा कह चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें