Move to Jagran APP

अब 'कांग्रेसमुक्त बूथ' को संभव कर दिखाएंगे : अविनाश

संगठन और सरकार के संयुक्त प्रयास से देवभूमि हिमाचल को देश का सिर

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Dec 2020 08:25 PM (IST)Updated: Sun, 13 Dec 2020 08:25 PM (IST)
अब 'कांग्रेसमुक्त बूथ' को संभव कर दिखाएंगे : अविनाश

संवाद सहयोगी, कुल्लू : संगठन और सरकार के संयुक्त प्रयास से देवभूमि हिमाचल को देश का सिरमौर बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। यह बात प्रदेश भाजपा प्रभारी डा. अविनाश राय खन्ना ने कुल्लू जिला भाजपा की आयोजित वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए भाजपा सरकार हमेशा से प्रयत्नशील है। प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव जल्द ही होने वाले हैं, ऐसे में पार्टी का हर कार्यकत्र्ता बूथ लेवल तक पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यरत है। 'कांग्रेसमुक्त भारत' का नारा तो पहले ही दिया गया है, अब 'कांग्रेसमुक्त बूथ' को भी संभव बनाना है। बूथ पर संगठन के तय 18 कार्यक्रमों को भी क्रियान्वित करना है।

loksabha election banner

इस मौके पर प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस के 2013 के चुनाव घोषणापत्र में किसान हित में एपीएमसी को खत्म करने की बात कही थी। अब कांग्रेस किसानों के हितैषी बनने का झूठा दिखावा कर रही है। पंचायतीराज चुनाव सेमीफाइनल चुनाव है, जिसमें पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर 2022 के विधानसभा चुनाव में भी परचम लहराएगी। जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने जिला संगठन के बारे में बताया और कोरोनाकाल में दी सेवाओं का ब्योरा पेश किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अखिलेश कपूर ने किया।

अब पांच साल बाद नहीं बदलेंगी सरकारें : रामस्वरूप

मंडी संसदीय क्षेत्र सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि प्रदेश व केंद्र में सरकारें पांच साल बाद नहीं बदलेंगी, बल्कि भाजपा की सरकार 20 वर्ष और उससे भी अधिक समय तक सत्ता में रहकर जनकार्य करती रहेगी। शिक्षा मंत्री गोविद सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार व संगठन ने कोरोनाकाल में केवल इंसानों का ही नहीं बल्कि बेजुबान पशुओं का भी ध्यान रखा है। मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी राकेश जम्वाल ने कहा कि 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को प्रत्येक बूथ पर मनाया जाएगा। बैठक में पूर्णकालिक सुरेश शर्मा, जिला भाजपा प्रभारी संजीव कटवाल, आनी विधानसभा क्षेत्र विधायक किशोरी लाल सागर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, मीडिया सह प्रभारी अमित सूद, भाजपा प्रदेश सदस्य युवराज बौद्ध, राहुल सोलंकी, कुल्लू मंडल अध्यक्ष ठाकुर चंद, मनाली मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, बंजार मंडल अध्यक्ष बलदेव महंत, आनी मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर सहित प्रकोष्ठों व मोर्चो के संयोजक उपस्थित रहे। -------------

केंद्र व राज्य सरकार की नीतियां जनता तक पहुंचाएं कार्यकत्र्ता

जागरण संवाददाता, केलंग : भाजपा जिला लाहुल स्पीति और किन्नौर की संयुक्त वर्चुअल बैठक में कार्यकत्र्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक में हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, तकनीकी शिक्षा मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय, विधायक राकेश जम्वाल, सांसद रामस्वरूप शर्मा के अलावा दोनों जिलों के जिला अध्यक्ष और महामंत्री मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत लाहुल स्पीति के अध्यक्ष राजेंद्र बोध और किन्नौर के अध्यक्ष संजय हारा ने की। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि कार्यकत्र्ता संगठन को बूथस्तर पर मजबूत करें। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ रामलाल मार्कंडेय ने कहा कि तीनों जनजातीय क्षेत्र लाहुल स्पीति, किन्नौर और पांगी का बजट पिछली सरकार के मुकाबले दो से तीन गुना तक बढ़ाया है।

प्रदेश सह-प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि कार्यकत्र्ताओं का दायित्व सरकार के किए कार्यो को जनता तक पहुंचाने का है। भाजपा किसान हितैषी पार्टी है लेकिन विपक्षी पार्टियां किसानों को गुमराह कर रही है। प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा ने हमेशा आम, गरीब व्यक्ति के विकास और उत्थान के लिए काम किया है। वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि मिशन रिपीट के लिए सभी कार्यकत्र्ता एकजुटता से काम करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.