विश्व शांति के लिए 51 हजार गायत्री मंत्र का जाप करेंगी महिलाएं
जागरण संवाददाता मनाली भाजपा महिला मोर्चा मनाली मंडल ने शुक्रवार को कोरोना के खात्मे विश्व
जागरण संवाददाता, मनाली : भाजपा महिला मोर्चा मनाली मंडल ने शुक्रवार को कोरोना के खात्मे, विश्व शांति व कल्याण के लिए वन्य प्राणी संस्थान में सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र जाप का शुभारंभ किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने गायत्री मंत्र जाप की शुरुआत की।
धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि देशभर में भाजपा महिला मोर्चा ने विश्व कल्याण व विश्व शांति के लिए गायत्री मंत्र जाप की शुरुआत की है। प्रदेश के हर मण्डल में भी 51 हजार गायत्री मंत्र का जाप किया जा रहा है। चारों वेदों से मिलकर बने गायत्री मंत्र का उच्चारण करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियों का संचार होता है। हिदू धर्म में गायत्री मंत्र को विशेष मान्यता है। हमारी मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से विश्व का कल्याण होगा साथ ही विश्व मे शांति का माहौल बनेगा। इस अवसर पर महिला मोर्चा मनाली मंडल अध्यक्षा जिंदू, उपाध्यक्ष लाजवंती, महामंत्री ईशरा, सचिव लता प्रेमी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष निर्मला शर्मा, जिला सचिव कमलेश ठाकुर व मीडिया प्रभारी ईशा ठाकुर मौजूद रहीं।