Move to Jagran APP

चार साल सोई रही सरकार : कुलदीप राठौर

जागरण संवाददाता मनाली कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश सरक

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 11:25 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 11:25 PM (IST)
चार साल सोई रही सरकार  : कुलदीप राठौर
चार साल सोई रही सरकार : कुलदीप राठौर

जागरण संवाददाता, मनाली : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार चार साल सोई रही। सरकार ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। मुख्यमंत्री चार साल में विकास के चार काम नहीं गिना पाए हैं। मनाली में सोमवार को जनजागरण अभियान के दौरान कुलदीप राठौर ने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि उपचुनाव में भाजपा को जनता ने आईना दिखाया है। उपचुनाव में हार के बाद सरकार के सुर बदले हैं। हालांकि सरकार ने उपचुनाव में प्रलोभन दिया, लेकिन जनता ने प्रदेश सरकार को बता दिया कि वह सरकार की नीतियों से तंग आ गई है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मनाली के विधायक एवं मंत्री ने भी विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। मंत्री एक भी बड़ा काम बता दें जो उन्होंने मनाली की जनता की भलाई के लिए किया हो। मनाली में हुए विकास कार्य वीरभद्र सिंह की देन हैं।

कुलदीप राठौर ने कहा कि जनजागरण अभियान के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न के खिलाफ प्रदेश भर में रोष प्रकट किया जा रहा है। मनाली ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष हरि शर्मा ने कहा कि मनाली विधानसभा की जनता ने उप चुनाव में कांग्रेस को बढ़त दिलाकर जता दिया है कि अब वह भाजपा के झूठे वादों में आने वाली नहीं है। पहले रोहतांग रोपवे का विरोध करने वाले विधायक आज इस मामले पर चुप क्यों हैं। प्रदेश महा सचिव भवनेश्वर गौड़, सचिव देवेंद्र नेगी, किमटा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन तनवर, शहरी अध्यक्ष तारू नेगी ने भी विचार रखे। प्रेस प्रवक्ता चेत राम नेगी ने बताया कि कांग्रेस के पदाधिकारियों व दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जगतसुख से मनाली तक सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर रोष रैली निकाली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.