बंजार-गुशैणी मार्ग पांच घंटे रहा बंद, मंडी जा रहा मरीज फंसा
लगातार हो रही बारिश ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं।
संवाद सहयोगी, गुशैणी : लगातार हो रही बारिश ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। बुधवार को बंजार-गुशैणी मार्ग देयूरी के पास पेड़ गिरने के कारण बाधित हो गया। करीब पांच घंटे तक यह मार्ग बंद रहा। इस कारण इलाज के लिए मंडी लाया जा रहा एक मरीज भी फंस गया। पेड़ गिरने के कारण इसकी चपेट में बिजली की तारें भी आ गई थीं, जिससे बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। मार्ग पर पेड़ गिरा होने के कारण कई लोगों को रात वाहनों में ही गुजारनी पड़ी। वहीं सड़क अवरुद्ध रहने से स्कूल, कॉलेज, नौकरी पेशा लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।
वठाहड के घ¨लगचा मशियार घरूली निवासी चंदे राम, टिकम राम, प्रीतम ¨सह, फूला देवी, लता, वीर ¨सह का कहना है कि मार्ग बंद होने से उन्होंने मंडी अस्पताल पहुंचने के लिए परेशान होना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रोशन लाल ठाकुर ने बताया कि पेड़ रात को गिरा था। इससे इसकी सूचना सुबह मिली। हालांकि मार्ग को जल्द ही बहाल कर दिया गया था।