पुल की चादर से फंसकर गाड़ी का टायर फटा, राहगीर बचे
जागरण संवाददाता, मनाली : ब्यास नदी पर मनाली में बना वैली ब्रिज राहगीरों सहित वाहन चालकों के
जागरण संवाददाता, मनाली : ब्यास नदी पर मनाली में बना वैली ब्रिज राहगीरों सहित वाहन चालकों के लिए सरदर्द बन गया है। पुल पर बिछाई चादर भी खस्ता हाल में है। शुक्रवार को चादर टूटी होने के कारण एक वाहन का टायर फट गया। टायर फटने से वाहन राहगीरों की तरफ घूम गया। राहगीर वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। वाहन का टायर फटने की आवाज से पुल पार कर रहे राहगीर सहम गए। मनाली के इस पुल की हालत कई महीनों से दयनीय चल है। लेकिन लोक निर्माण विभाग गहरी नींद सोया हुआ है। पुल की चादर जगह-जगह से टूट गई है। चादर टूटने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यही हाल अलेउ पुल का है। उस पुल पर लगे फटे टूट चुके हैं। वाहन गुजरती बार राहगीरों की सांसें अटक रही हैं। दोनों पुलों की हालत समय पर नही सुधरी तो बड़ा हादसा हो सकता है।
हालांकि सरकार फोरलेन पुल का भी मनाली में निर्माण कर रही है। लेकिन इन वैली ब्रिज की शीघ्र हालत नहीं सुधारी गई तो बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
पीडब्लूडी एसडीओ मनाली पवन राणा ने बताया कि अलेउ पुल की समस्या का स्थायी समाधान किया जा रहा है। ब्यास पुल पर टायर फटने की घटना पर एसडीएम मनाली ने कहा फोरलेन सड़क निर्माण कंपनी को पुल की हालत शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पुलों की शीघ्र हालत सुधारी जाएगी।