विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिसवाले के घर में था आबिद का ठिकाना

By Edited By:
Published: Thu, 22 Dec 2016 01:02 AM (IST)Updated: Thu, 22 Dec 2016 02:45 PM (IST)

इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आइएसआइएस) आतंकी आबिद खान कुल्लू जिला के बंजार के सिधवां इलाके में जिस मकान में रहता था, वो मकान एक पुलिसकर्मी का है।

News Article Hero Image

कुल्लू [जेएनएन] : इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आइएसआइएस) आतंकी आबिद खान कुल्लू जिला के बंजार के सिधवां इलाके में जिस मकान में रहता था, वो मकान एक पुलिसकर्मी का है। यहां पुलिसवाले के घर में ही आतंकी रहता रहा और पुलिस तो क्या किसी और को भी इसका पता तक न चला। इस बात को लेकर काफी चर्चा है। जिस व्यक्ति के मकान में आबिद रहता था, उस व्यक्ति का बेटा पुलिस विभाग में ही है।

पढ़ें: नोटबंदी न होती तो सीरिया भाग जाता आबिद

बुधवार को एनआइए की टीम आबिद खान उर्फ पॉल को बंजार लेकर गई थी। बंजार में चर्च के समीप उस कमरे की भी तलाशी ली गई, जहां वह रहता था। इस मकान का कमरा चर्च की ओर से ही किराये पर लिया गया है। इसी कमरे में रहकर आबिद खान देशद्रोही गतिविधियों का तानाबाना बुनता रहा। जब मकान पुलिसकर्मी का होने के बारे में पता चला तो मौजूद एनआइए और पुलिस विभाग के अधिकारी भी दंग रह गए। उसके बारे में पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। लोगों ने पुलिस को बताया कि यह व्यक्ति बंजार के ग्रामीण क्षेत्रों में भी घूमता फिरता था। उनको इस पर कोई शक भी नहीं होता था। लारजी डैम के पास रुककर भी टीम ने उससे पूछताछ की। उसने कबूल किया वह इस क्षेत्र में घूमा और फोटोग्राफी भी की।

पढ़ें: मंडी में NIA ने पकड़ा संदिग्ध, ISIS से संबंध होने की आशंका

दूसरी ओर पर्यटकों और स्थानीय लोगों को डैम क्षेत्र और पावर हाउस क्षेत्र में टहलने नहीं दिया जाता। फोटोग्राफी करना तो काफी दूर की बात है। पंडोह डैम, लारजी डैम सहित विद्युत परियोजनाओं के बड़े परिसरों में बाकायदा होर्डिंग लगे हैं कि यहां फोटोग्राफी प्रतिबंधित है। कोई पर्यटक भी यदि फोटोग्राफी करते हुए पाया जाता है तो उसका कैमरा छीन लिया जाता है। दूसरी ओर आइएसआइएस से जुड़ा आबिद खान बेखौफ फोटोग्राफी करता रहा और चित्र अपने आकाओं को भेजता रहा। वह बंजार क्षेत्र के बठाहड़, मोहणी, जीभी, गुशैणी सहित आसपास के गांवों में घूमा है।

पढ़ें: आतंकी आबिद ने माना आइएसआइएस के आकाओ से करता था बात

आबिद खान के कमरे की बारीकी से तलाशी के लेने के साथ सामान को कब्जे में ले लिया गया है। पहनने के लिए कुछ कपड़ों को आबिद खान ने अपने पास रखना चाहा लेकिन अधिकारियों ने उसे इन्हे देने मना कर दिया। बंजार क्षेत्र में लोग भी आतंकी की चहलकदमी से सकते में हैं। आबिद खान पांच दिन के रिमांड पर है। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने कहा कि छानबीन जारी है। पुलिस आतंकी से कड़ी पूछताछ कर रही है।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें: