रोहतांग में रातभर फंसे रहे छह सैलानी व 15 कामगार
चंद्रताल से मनाली लौट रहे छह सैलानियों सहित बीआरओ के 15 कामगार रात भर बर्फ में फंसे रहे।
जागरण संवाददाता, मनाली : चंद्रताल से मनाली लौट रहे छह सैलानियों सहित बीआरओ के 15 कामगार शनिवार रात से रोहतांग में फंसे रहे। रविवार सुबह पलचान पंचायत के प्रधान सुंदर ठाकुर की अगुआई में ग्रामीण निहाल, रूप लाल, जीवन और महेंद्र संग मिलकर मदद को हाथ बढ़ाए ओर सभी को सुरक्षित मनाली पहुंचाया। मुंबई की सैलानी संध्या व अजय ने बताया चंडीगढ़ के भूपेंद्र, अजय सोनीपत, संदीप दिल्ली और आशीष निवासी गाजियाबाद लेह के चालक नवल सहित चंद्रताल से मनाली लौट रहे थे कि रोहतांग के ग्राफु में बर्फ में फंस गए। बीआरओ के जवानों ने उनकी मदद की और बस में रोहतांग तक पहुंचाया। चालक वाहन छोड़ पीछे मुड़ गया।
रोहतांग में बस भी बर्फ में फंस गई, जिस कारण रात बस में ही गुजारनी पड़ी। उन्होंने सुबह पैदल ही मढ़ी का रुख किया व इससे आगे ग्रामीणों की मदद से मनाली पहुंचे।
पलचान पंचायत के प्रधान सुंदर ठाकुर ने बताया उन्होंने सैलानियों सहित 21 लोगों को रेस्क्यू कर मनाली पहुंचाया। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने उन्हें रोहतांग में लोगों के फंसे होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कामगार गुरलाल ¨सह, अवसरे, सेठ अवनीश, मोहमद सोमरुदीन, अमर, विनोद, अनूप, जयदेव, किदरे, मोरे विशाल, शशि पाल, नरेंद्र और सुनील को सुरक्षित मनाली पहुंचाया। मंत्री गो¨वद ठाकुर ने पलचान पंचायत के युवाओं और प्रधान के कार्य की सराहना की।