निरमंड से दो युवतियों सहित छह किशोर लापता
संवाद सहयोगी, आनी (कुल्लू): पुलिस थाना निरमंड के तहत छह किशोर लापता हो गए हैं। इनकी
संवाद सहयोगी, आनी (कुल्लू): पुलिस थाना निरमंड के तहत छह किशोर लापता हो गए हैं। इनकी उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इनमें चार लड़के व दो लड़कियां भी शामिल है। ये सभी निरमंड में कोई आइटीआइ तो कोई कॉलेज का छात्र है।
21 नवंबर को जब किशोर घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने सगे संबंधियों व इनके दोस्तों के पास पता किया, ¨कतु यह कहीं नहीं मिले। अंत में शनिवार को परिवार वालों ने निरमंड थाने में इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस अब मामले की जांच करने में जुट गई है।
लापता किशोर 21 नवंबर को निरमंड के साथ देवढांक में देखे गए थे। इसके बाद यह कहां चले गए, इसका अभी तक कोई पता नहीं है। इन सभी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताए जा रहे हैं। ये किसी एक नबंर से ही अपने परिवार वालों को संपर्क कर रहे हैं, जबकि वे न तो ढंग से बात कर रहे हैं न ही अपनी लोकेशन की जानकारी दे रहे हैं।
डीएसपी आनी तेजेंद्र वर्मा ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गहनता से जांच कर रही है। डीएसपी ने बताया इनके साथ दो नेपाली किशोरियां भी बताई जा रही हैं। अंदेशा है कि ये सभी नाबालिग नशे के आदि हैं और अज्ञात नेपाली युवतियों के साथ नशे की खोज में ही कहीं निकल गए हैं।