खरदुंगला दर्रे पर तिरंगा फहराएगी दिव्यांगों की टीम
हिमाचल के मनाली से आज एक साइकिल यात्रा रवाना हुई। इसमें 34 दिव्यांग भाग ले रहे है। यह 10 दिन में 520 किमी का सफर तय कर 15 अगस्त को खरदुंगला दर्रें में तिरंगा फहराएंगे।
मनाली (जेएनएन) : खरदुंगला र्दरें में 34 दिव्यांगों की टीम 15 अगस्त को भारतीय ध्वज फहराएगी। यह सभी लोग कुछ शारीरिक कमियों के बावजूद साइकिलों में मनाली से खरदुंगला दर्रें के लिए रवाना हुए। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देव व्रत ने बीएसफ और आदित्य मेहता फाउडेशन द्वारा आयोजित इस पैरा साइकलिंग अभियान को मनाली से हरी झंडी देकर रवाना किया। इस रैली का आयोजन देश के दिव्यांग जनो को मानसिक
और शारीरक आघात से उबरने के लिए प्रेरणा देना है। इसमें कुछ बीएसएफ के जवान व अन्य कुछ लोग भाग ले रहे है। इन सभी में उत्साह व जज्बा देखते ही बन रहा था।
10 दिन में तय करेंगे 520 किलोमीटर की दूरी
पैरा साइकिल अभियान के ये सदस्य 15 अगस्त को 18380 फुट फंचे खरदुंगला दर्रे पर तिरंगा फहराएंगे। अभियान को हरी झंडी देने से पहले राज्यपाल ने कहा की प्रधानमंत्री की पहल के बाद देश
के विकलांगो को अब दिव्यांग कह कर संबोधित किया जाता है ताकि वे हतोत्साहित न
हो।
पढ़े: राज्यपाल ने लिया रोहतांग का जायजा
आज का दिन हमेशा याद रखा जाएंगे क्योकि मनाली खरदुंगला जैसे दुर्गम मार्ग पर सक्षम लोग भी जाने से कतराते है। उन्होंने कहा की ऐसा पहली बार हो रहा है कि शारीरिक कमियों के बावजूद 34 दिव्यांग युवाओं की टीम 10 दिन में 520 किलोमीटर की दूरी तय कर 15 अगस्त पर् 18380 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराएंगे।
आतंकवाद मानवता के नाम पर कलंक
इस दौरान आईपीएस आपर महानिदेशक मानव संसाधन बीएसएफ रजनी कांत मिश्रा ने राज्यपाल का
स्वागत किया और दिव्यांग योद्धाओं को बधाई दी। उन्होंने आतंकवाद पर कहा कि आतंकवाद मानवता के नाम पर कलंक है। पूरी दुनिया को एकजुट होकर आतंकवाद का खात्मा करना चाहिए। मानवता के लिए
अभिशाप बन रहे आतंकवाद को गंभीरता से लेकर इसका नाम मिटाना चाहिए।