Move to Jagran APP

कुल्लू में 26 सड़कें बंद, बहाली के लिए 42 मशीनें लगाई

संवाद सहयोगी कुल्लू कुल्लू जिले में लगातार वर्षा के कारण अब जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Aug 2022 10:23 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2022 10:23 PM (IST)
कुल्लू में 26 सड़कें बंद, बहाली के लिए 42 मशीनें लगाई
कुल्लू में 26 सड़कें बंद, बहाली के लिए 42 मशीनें लगाई

संवाद सहयोगी, कुल्लू : कुल्लू जिले में लगातार वर्षा के कारण अब जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। जिले में 26 सड़कें बाधित हैं। इनको बहाल करने के 42 मशीनें कार्य कर रही है।

loksabha election banner

सबसे अधिक बंजार में 19 सड़कें बंद पड़ी है। कुल्लू की पांच और मनाली की दो सड़कें बंद है। इससे लोक निर्माण विभाग को करोड़ों रुपये की चपत लगी है। लगातार विभाग मार्ग को बहाल करने का कार्य कर रहा है, लेकिन बार बार हो रहे भूस्खलन से अब विभाग भी परेशान है। विभाग पहले ही कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है ऊपर से इस बार बरसात ने विभाग की पोल खोल दी है। वीरवार को गड़सा घाटी में बजौरा-गड़सा मार्ग में अमबरू नाला के पास पहाड़ी दरक गई। इस कारण मार्ग देर रात से यातायात के लिए बंद हो गया। भूस्खलन देर रात 11 बजे के करीब हुआ है और उसके बाद यह मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रहा। सुबह होने पर हालांकि मौके पर जेसीबी और डंपर मार्ग बहाली के लिए पहुंच गए हैं, लेकिन पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे और पत्थर के कारण मार्ग को बहाल करना चुनौती बना हुआ है।

घाटी के लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है। खासकर स्कूल, कालेज और सरकारी कर्मचारियों को अपने अपने कार्य स्थल पर पहुंचने के लिए मुश्किल का सामना करना पड़ा। भूस्खलन के कारण गड़सा, मंझली, धारा, हुरला, रोट, भलाण-दो पंचायत समिति क्षेत्र की 11 पंचायतों का संपर्क कटा हुआ है। बाक्स

एनएच बना परेशानी

औट, लुहरी, सैंज राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 वीरवार को बानीगाड़ के पास एक बार फिर यातायात के सुबह बंद हो गया। कुछ समय के बाद विभाग ने मशीन लगाकर इससे बहाल कर दिया। ऐसे में हल्की सी बारिश के चलते आउर सिराज के लोगों को जिला मुख्यालय से संपर्क कट जाता है। जिला भर में बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने का कार्य लगातार चल रहा है। जहां पर सबसे अधिक समस्या है उस मार्ग को जल्द बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

-केके शर्मा अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग कुल्लू।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.