विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: कुल्लू दशहरा उत्सव में 15 दुकानें आग से जलकर हुईं राख, दो लोग झुलसे

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Sat, 28 Oct 2023 03:17 AM (IST)

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में शुक्रवार को देर रात करीब दो बजे के बाद ढालपुर मैदान में लगभग 15 दुकानों में आग लग गई। आग से दो लोग झुलस गए।

कुल्लू दशहरा उत्सव में लगी 15 दुकानें जलकर राख
कुल्लू दशहरा उत्सव में लगी 15 दुकानें जलकर राख

जागरण संवाददाता, कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में शुक्रवार को देर रात करीब दो बजे के बाद ढालपुर मैदान में लगभग 15 दुकानों में आग लग गई। आग से दो लोग झुलस गए।

दशहरा उत्सव में करीब 40 टेंट जल गए

आग के कारण अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में करीब 40 टेंट जल गए। इसमें 12 देवी देवताओं के व कुछ खाना बनाने वाले और दुकानदारों के टेंट पूरी तरह जल गए हैं। इसमें देवी देवताओं का सामान जल गया है। कुछ देवता के सोने चांदी के गहने भी इसकी चपेट में आ गए हैं।