अनंत बालू नाग देवालय में सैकड़ों ने भरी हाजिरी
संवाद सहयोगी, बंजार : उपमंडल मुख्यालय बंजार से करीब 22 किलोमीटर दूर खावल पंचायत पाच कोठी के आराध्य द
संवाद सहयोगी, बंजार : उपमंडल मुख्यालय बंजार से करीब 22 किलोमीटर दूर खावल पंचायत पाच कोठी के आराध्य देव अनंत देव बालू नाग का पाजों पर्व वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। देवता के कारदार ख्याली राम शर्मा, पुजारी रोशन लाल, लीला धर शर्मा ने कहा कि पाजों पर्व कई दशक से मनाया जा रहा है। इसी परंपरा का निर्वाहन करने के लिए प्रतिवर्ष नाग पंचमी की पूर्व संध्या पर पाच कोठी के आराध्य देव अनंत बालू नाग लक्ष्मणावतार के प्राचीन काष्ठ कुणी से शैली से निर्मित मंदिर में यह पर्व मनाया गया। देवता अनंत बालू नाग को पारंपरिक वाद्य यंत्रों व जयघोष की ध्वनि पर लाया गया। वहा देवता का विशेष पूजन हुआ और उसके पश्चार पाजों पर्व का श्रीगणेश हुआ। मंदिर के गर्भ गृह में एक पुरातन कुंड को खोलने के बाद जल से देवता का अभिषेक किया गया। इलाकावासी विजय कुमार, मनोहर ठाकुर, सुरेश ठाकुर, झाबे राम, नरोतम ने कहा कि इस पर्व में सैकड़ों लोग देवता के समक्ष जुटते हैं।