Move to Jagran APP

हिमाचल में बस 500 फीट गहरी खाई में गिरी, 44 की मौत; 35 घायल, पीएम ने जताया दुख

Bus Accident in Kullu. हिमाचल के कुल्‍लू जिला में बंजार से गाड़ागुशैणी जा रही निजी बस बहोट मोड़ के पास गहरी खाई में जा गिरी हादसे में 44 लोगों की मौत हो गई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 20 Jun 2019 04:33 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 08:23 AM (IST)
हिमाचल में बस 500 फीट गहरी खाई में गिरी, 44 की मौत; 35 घायल, पीएम ने जताया दुख
हिमाचल में बस 500 फीट गहरी खाई में गिरी, 44 की मौत; 35 घायल, पीएम ने जताया दुख

योगराज नेगी, गुशैणी। कुल्लू जिला के बंजार हलके के भेउट में एक निजी बस के 500 फुट गहरी खाई में गिरने से 44 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 अन्य घायल हो गए। 42 सीटर बस में 80 लोग सवार थे। हादसे का कारण चढ़ाई पर बस का गियर न बदलना और उसका बैक होना बताया जा रहा है। हादसे के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद मामले की जांच करेंगे। महावीर ट्रेवल की यह बस एचपी 65-7065 बंजार से गड़ागुशैणी जा रही थी। बस रोजाना बंजार से दोपहर बाद सवा तीन बजे अपने गंतव्य को रवाना होती थी। गुरुवार को बंजार में जाम के कारण बस अपने तय समय से 15 से 20 मिनट देरी से चली। चार बजे के करीब भेउट मोड़ पर हादसे का शिकार हो गई। 

loksabha election banner

पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा 'कुल्लू बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं उम्मीद करता हूं कि हादसे में घायल लोग जल्द ठीक हो जाएंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

इस बीच, सीएम जयराम ठाकुर ने ट्वीट में लिखा है कि कुल्लू के अंतर्गत बंजार के समीप बस हादसे में मौत व लोगों के घायल होने के समाचार से दुखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति, शोकग्रस्त परिवारों को दुख सहने की शक्ति दें। हमारी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है, उन्हें फौरी राहत दी जा रही है।

बस काफी पुरानी थी
बस काफी पुरानी थी। बस जब भेउट मोड़ की चढ़ाई पर पहुंची तो वहां पर चालक को गियर बदलने में दिक्कत हुई। एकाएक बस पीछे की ओर चलने लगी पड़ी और सीधे ढांक से जीभी खड्ड में जा गिरी। बस के गिरने की आवाज सुनकर साथ लगते भुमार गांव के लोग घटनास्थल की और भागे। घटनास्थल को सीधे जाने के लिए रास्ता न होने के कारण घुमकर जाना पड़ा। हादसा इतना भयानक था कि 500 फुट तक ढांक पर जगह-जगह शव बिखरे पड़े थे। मरने वालों में अधिकांश महिला व युवक शामिल हैं। लोगों ने शवों और घायलों को खड्ड से निकालने के लिए मानव श्रृंखला बनाई और उसके बाद उनको अपनी पीठ आदि पर लादकर सड़क पर पहुंचाया। सूचना मिलते ही हरकत में आए प्रशासन ने कुल्लू और मंडी की एंबुलेंस को मौक पर रवाना किया। सबसे अधिक दिक्कत घायलों को निकालने में आई। खड्ड पार कर सड़क तक पहुंचाया गया। सीधे ढांक से निकालना मुश्किल था। घायलों को निकालने के बाद तुरंत बंजार अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में 37 लोग घायल हुए। करीब 25 घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया हैं। कुछ को नेरचाैक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

बस चालक ने छलांग लगा बचाई जान
बस चालक ने छलांग लगा अपनी जान बचाई और मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि लोगों ने पीछा कर थोड़ी दूरी पर पकड़ उसकी जमकर धुनाई की। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि बस चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया है। बंजार पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को 20,000-20,000 रुपये व घायलोंं को 5000-5000 रुपये की फौरी राहत दी गई है। शवों के पोस्टमार्टम की व्यवस्था मौके पर की गई है। 

सांसद रामस्वरूप शर्मा ने जताया शोक

निजी बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति मंडी-कुल्‍लू के सांसद रामस्वरुप शर्मा ने गहरा शोक प्रकट किया है। रामस्वरूप ने कहा यह दुर्घटना अति दुखदायी है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सरकार की ओर से शोक संतप्त परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी।

हादसे में घायलों की सूची।

मृतकों की सूची
1. पुष्पा देवी पत्नी मोहन लाल गांव बाहु उम्र 25 साल2. विशाल सिंह पुत्र आलम चंद गांव चुनार उम्र 42 साल3. आदित्य शर्मा पुत्र ओम प्रकाश गांव मोहनी उम्र 22 साल4. चांदनी पुत्री ब्रृज लाल बालीचौकी 20 साल5. मीना देवी पुत्री ईश्वर दास निवासी बालीचौकी 22 साल6. चरण सिंह पुत्र दया राम निवासी काहू उम्र 547. डोला पुत्र परमानंद निवासी मोहनी उम्र 56 साल8. खजान सिंह सपुत्र केशव राम निवासी बाहु उम्र 75 साल9. देवेंद्र पुत्र देवकी नन्दन निवासी मोहनी उम्र 26 साल10. चंपा पत्नी महिंद्र सिंह निबसी गड़ा गुसैनी उम्र 26 साल11. बस कंडक्टर छोटू राम 12. यशपाल पुत्र गुमट निवासी मोहनी उम्र 36 साल13. शेष राम पुत्र तुले राम निवासी मोहनी उम्र 80 साल14. पूर्ण चंद पुत्र गुरदयाल सिंह उम्र 2415. कांता पत्नी ढाबे राम निवासी बाहु उम्र 26 साल16. रमेश चंद पुत्र भूप सिंह निवासी मोहनी उम्र 20 साल17. कांता देवी पत्नी कजर सिंह निवासी बाहु उम्र 3818. पन्नू देवी पत्नी धर्मदास निवासी तांदी 60 साल।19. मोहन लाल पुत्र खेक राम निवासी तांदी उम्र 4220. शंगरी देवी निवासी गुशेनी। 21. रति राम पुत्र रूप दास निवासी बालीचौकी, उम्र 45 साल। 22. खेम सिंह पुत्र जगत राम निवासी गडागुशैणी उम्र 60 साल। 23. सीता देवी पुत्री दिलीप सिंह निवासी बाहू उम्र 20 साल। 24. यमुना देवी पुत्री जगत राम निवासी तांदी उम्र 18 साल। 25. दीनानाथ पुत्र ठाकुर दास बालीचौकी उम्र 60 साल। 26. दिनेश पुत्र मोहन लाल निवासी बाहू उम्र चार साल। 27 शेष राम पुत्र निरंजन सिंह निवासी बाहू 68 वर्ष। 28 पन्ना लाल पुत्र भीमसेन निवासी पुजाली उम्र 37 साल। 29 रीता देवी पत्नी तापे राम निवासी बाहू उम्र 31 साल। 30 कुसुमलता पुत्री गुरदयाल सिंह निवासी बछूट उम्र 20 साल। 31, धनेश्वरी पुत्री खेमचंद निवासी बछूट उम्र 19 साल। 32. जानवी पुत्री मोहनलाल निवासी तांदी उम्र 10 साल। इसके अलावा अन्य चार मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। 

डलहौजी हादसे में 10 लोगों को गंवानी पड़ी थी जान

जिला चंबा के डलहौजी में बीते माह पंजपूला के पास एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई थी, इस हादसे में करीब दस लोगों की मौत हो गई थी। बस कई फीट गहरी खाई में समा गई थी। सड़क किनारे कोई पैरापिट न होने से यह हादसा हुआ था। कई लोगों को हादसे में जख्‍म मिले थे। निजी बस पठानकोट से चंबा आ रही थी, इस दौरान पंजपूला के पास तकनीकी खराबी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी। हिमाचल में आए दिन सर्पीली सड़कों पर इस तरह के हादसे होते हैं। लेकिन न तो प्रशासन और न ही सरकार की ओर से काेई सख्‍ती बरती जा रही है।

मृतकों  की सूची

1. पुष्पा देवी (25) पत्नी मोहन लाल गांव बाहु

2. विशाल सिंह (42) पुत्र आलम चंद गांव चुनार

3. आदित्य (22) पुत्र ओम प्रकाश गांव मोहनी

4. चांदनी (20) पुत्री बृज लाल बालीचौकी

5. मीना (22) पुत्री ईश्वर दास,बालीचौकी

6. चरण सिंह (54) पुत्र दया राम,काहू

7. डोला (56) पुत्र परमानंद निवासी मोहनी

8. खजार्न ंसह (75) पुत्र केशव राम,बाहु

9. देवेंद्र (26) पुत्र देवकी नंदन निवासी मोहनी

10. चंपा (26) पत्नी महेंद्र सिंह,  गाड़ागुशैणी

11. बस कंडक्टर छोटू राम

12. यशपाल (36) पुत्र गुमट निवासी मोहनी

13. शेष राम (80) पुत्र तुले राम,मोहनी

14. पूर्ण चंद (24) पुत्र गुरदयार्ल ंसह

15. कांता (26) पत्नी ढाबे राम निवासी बाहु

16. रमेश चंद (20) पुत्र भूर्प ंसह,मोहनी

17. कांता देवी (38) पत्नी कजर्र ंसह,बाहु

18. पन्नू देवी (60) पत्नी धर्मदास,तांदी

19. मोहन लाल (42) पुत्र खेक राम,तांदी

20. शंगरी देवी निवासी गुशैणी

21. रति राम (45) पुत्र रूप दास, बालीचौकी

22. खेर्म ंसह (60), गाड़ागुशैणी

23. सीता देवी (20) पुत्री दिलीप,बाहू

24. यमुना देवी (18) पुत्री जगत राम, तांदी

25. दीनानाथ (60) निवासी बालीचौकी

26. दिनेश (4) पुत्र मोहन लाल निवासी बाहू

27. शेष राम (68) पुत्र निरंजर्न ंसह, बाहू

28. पन्ना लाल (37) पुत्र भीमसेन, पुजाली

29. रीता देवी (31) पत्नी तापे राम, बाहू

30. कुसुमलता (33) पुत्री गुरदयाल, बछूट

31. धनेश्वरी (19) पुत्री खेमचं, बछूट

 32. जानवी (10) पुत्री मोहनलाल,तांदी

33. जोगिंद्र सिंह पळ्त्र लोधार, धनोट, थळ्नाग

34. नीटू पळ्त्र नारायण सिंह, लळ्शाल, तांदी

35. बालू देवी पत्नी सालग राम, जमाझ, बछूट

36. किशन चंद पळ्त्र छैल सिंह, तांदी, बंजार

37. हेमलता पत्नी चेतन प्रकाश, बाहू, बंजार

38. शाड़ी देवी पत्नी युधिष्ठिर, गजेहड़, बंजार 

39. बदि़ध  सिंह पळ्त्र ललित, गरशाव, बाहू 

40. मानवता पत्नी रणवीर निवासी दिल्ली

शेष शवों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है । 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.