Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM Yogi in Himachal: 'औरंगजेब की आत्मा कांग्रेस में आ गई...', कुल्लू में सीएम योगी बोले- राम भक्त ही राज करेगा

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Rally in Himachal) आज हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में बीजेपी की ही जीत होगी। साथ ही उन्होंने मंडी (Mandi Lok Sabha Seat) से प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की तारीफ करते हुए कहा कि उनमें महारानी लक्ष्मीबाई का शौर्य है।

    By Jagran News Edited By: Gurpreet Cheema Updated: Thu, 30 May 2024 01:32 PM (IST)
    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश में यूपी के सीएम योगी की जनसभा

    जागरण संवाददाता, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में आज लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पिछले तीन महीने से मैदान में डटे हुए हैं। अब कुल्लू पहुंचने पर राहत मिली है। मेरा जन्म पहाड़ों में हुआ है। चलते चलते हम कहीं और निकल जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंडी से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत की तारीफ करते हुए योगी ने कहा, 'हिमाचल की इस लड़की में महारानी लक्ष्मीबाई का शौर्य है। मुम्बई में इनकी आवाज गूंजी है। पूरे हिंदुस्तान में एक बार फिर मोदी का स्वर गूंज रहा है। कांग्रेस के चारों खाने चित हैं। जो राम को लाये, हम उनको लाएंगे। दिल्ली में राम भक्त ही राज करेगा।

    योगी ने कहा कि यह चुनाव राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच आकर सिमट गया है। आतंकवाद,नक्सलवाद को बढ़ावा देने वाले,भारत के विकास को बाधित करने और गरीबों के हक पर डाका डालने वाले राम द्रोही है। राम भक्त वहीं जिसके लिए भारत का हित सर्वोपरि है। भारत की अस्मिता को पहचानता था।

    योगी बोले- मोदी ने नए भारत का किया निर्माण

    मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल में नए भारत का निर्माण हो चुका है। हवाई, रेल, सड़क और स्वास्थ्य सुविधा में नए युग का सूत्रपात हुआ है। गरीब कल्याणकारी योजनाओं की लंबी फेहरिस्त है। देश की सीमा सुरक्षित हुई हैं। हिमाचल का नौजवान सीमा पर मुस्तैदी से खड़ा है। पहले कांग्रेस आतंकवाद से पल्ला झाड़ देती थी। देश भर में जगह-जगह आतंकी घटना होती थी। कांग्रेसी कहते थे कि आतंकी सीमा पार से आए हैं।

    आज आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हो चुका है। अब अगर कही आतिशबाजी भी फट जाए तो पाकिस्तान की पहले ही सफाई आ जाती है कि यह उसने नहीं किया है। यह नया भारत है। पहले छेड़ता नहीं है,फिर छोड़ता नहीं है।

    भारत में 80 करोड़ लोगों को राशन फ्री दिया जा रहा है। पाकिस्तान की 23 करोड़ आबादी भूख से मर रही है। कांग्रेसी क्यों देश पर बोझ बने हैं। पाकिस्तान चले जाएं वहां कोई भीख भी नहीं दिया। योगी ने इंडी गठबंधन को भानुमति का पिटारा बताया।

    कांग्रेस के घोषणापत्र को मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र बताते हुए कहा कि कांग्रेस आज वहीं काम करने जा रही है। जो 1946 में मुस्लिम लीग ने किया था। कांग्रेस देश में तालिबानी शासन लागू करना चाहती है। भारत डा. आंबेडकर के संविधान से चलेगा शरिया से नहीं।

    कांग्रेस लोगों की संपत्ति छीनना चाहती है: योगी

    कांग्रेस लोगों की संपत्ति छीन कर घुसपैठियों को देना चाहती है। औरंगजेब की आत्मा कांग्रेस में घुस चुकी है। देश में आज जजिया नहीं चलेगा। स्वतंत्र भारत में किसी औरंगजेब को पैदा नहीं होने दें। इसी लिए उत्तर प्रदेश में ऐसे लोगों से सख्ती से निपटते हैं। उन्होंने लोगों से कंगना रनौत को भारी मतों से विजयी बना संसद में भेजने का आग्रह किया।

    सीएम योगी ने कहा कि राम भक्त वही है जिसके लिए भारत की अस्मिता को पहचानता है। अयोधया में राम मंदिर का निर्माण हो गया। कुल्लू में विजय दशमी का आयोजन आप करते हैं। आज नई अयोध्या नजर आएगी। काशी विश्नाथ धाम, अयोधया में राम लला, अब तैयारी मथुरा की तरफ है। बदलते भारत को बदलते हुए देखा है।

    ये भी पढ़ें: 'इंडी गठबंधन जीत के बाद तय करेगा पीएम का नाम...', शशि थरूर बोले- बहुत सारे नेता हैं जो PM का चेहरा बन सकते हैं