Move to Jagran APP

सिरमौर में जिला परिषद के 17 वार्डों में से 10 के परिणाम घोषित, भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष के क्षेत्र में पार्टी की हार

Zila Parishad Result पंचायती राज चुनाव में बीडीसी व जिला परिषद के परिणाम जिला सिरमौर में शुक्रवार सुबह 800 बजे शुरू हुए जोकि शनिवार दोपहर तक लगातार जारी रहे। शुक्रवार देर रात तक पांवटा साहिब बीडीसी को छोडकर 5 पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 02:50 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 02:50 PM (IST)
सिरमौर में जिला परिषद के 17 वार्डों में से 10 के परिणाम घोषित, भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष के क्षेत्र में पार्टी की हार
सिरमौर में जिला परिषद के चुनाव परिणाम घोषित हो रहे हैं।

नाहन, राजन पुंडीर। पंचायती राज चुनाव में बीडीसी व जिला परिषद के परिणाम जिला सिरमौर में शुक्रवार सुबह 8:00 बजे शुरू हुए, जोकि शनिवार दोपहर तक लगातार जारी रहे। शुक्रवार देर रात तक पांवटा साहिब बीडीसी को छोडकर 5 पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए।  मगर जिला परिषद के परिणाम शनिवार देर रात तक ही जारी होने की संभावना है। क्योंकि अभी पांवटा साहिब में बीडीसी की मतगणना चल रही है। जिला परिषद सिरमौर के 17 वार्ड हैं, जिसमें से अभी तक केवल 10 वार्डों की ही अधिकारिक घोषणा हुई है। जिसमें कांग्रेस 5, भाजपा 4 तथा एक निर्दलीय प्रत्याशी जीत कर आया है। पांवटा साहिब में पंचायत समिति के 40 वार्डों में से अभी तक 30 वार्डों की मतगणना पूरी हुई है।

loksabha election banner

पांवटा साहिब में जिला परिषद के 6 वार्ड सदस्यों की मतगणना देर शाम शुरू होगी, जो कि देर रात तक जारी रहने की उम्मीद है। अभी तक निकले जिला परिषद के चुनाव जिप वार्ड नंबर एक नौहराधार से कांग्रेस के पृथ्वीराज चौहान 501 मतों से विजय हुए हैं। जिप वार्ड नंबर 2 संगड़ाह से भाजपा की सीमा कन्याल 2747 मतों से विजय हुई है। जिप वार्ड नंबर 3 कांडो भटनोल से कांग्रेस की विद्या देवी 1036 मतों से विजय हुई है। जिप वार्ड नंबर 4 गवाली से कांग्रेस की चमेली देवी 1159 मतों से विजय हुई है। जिप वार्ड नंबर 11 बनकला से भाजपा की निर्मला देवी 1180 मतों से विजय हुई है। जिप वार्ड नंबर 12 कालाअंब से भाजपा की पुष्पा देवी 1595 मतों से जीत हासिल की है। वार्ड नंबर 13 ददाहू का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है, क्योंकि इस वार्ड की मतगणना तीन एसडीएम संगड़ाह, नाहन तथा शिलाई के तहत की गई है। जिसका परिणाम में अभी समय लग रहा है। बताया जा रहा है कि यहां पर भाजपा के सुरेंद्र सुर्या आगे चल रहे है। जिप वार्ड नंबर 14 बाग पशोग से निर्दलीय प्रत्याशी नीलम शर्मा 72 मतों से जीत कर आए हैं। जिप वार्ड नंबर 15 नारग से कांग्रेस के आनंद परमार 3205 मतों से विजय प्राप्त की है। जिप वार्ड नंबर 16 शिलांजी से भाजपा के सतीश ठाकुर 3644 मतों से जीत प्राप्त की। जबकि जिप वार्ड नंबर 17 देवठी मझगांव से कांग्रेस के विनय भगनाल 1202 मतों से विजय प्राप्त की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गृह क्षेत्र में दोनों जिप वार्ड हारी भाजपा

पच्छाद विकास खंड के तहत आने वाले बाग पशोग तथा नारग वार्ड से भाजपा बुरी तरह से हारी है। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के यह दोनों वार्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप तथा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी के निर्वाचन क्षेत्र में आते है। यहां पर बाग पशोग वार्ड से भाजपा की बागी तथा निष्कासित की हुई निर्दलीय नीलम शर्मा ने कांग्रेस की प्रत्याशी पुनम ठाकुर को 72 मतों से हराकर जीत प्राप्त की है।  यहां पर भाजपा की प्रत्याशी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की धर्म बहन ललिता शर्मा तीसरे स्थान पर रही है। जबकि नारद जिप वार्ड पर हिमाचल निर्माता डॉक्‍टर वाईएस परमार के पौत्र आनंद परमार ने भाजपा के सुभाष शर्मा को रिकॉर्ड मतों से हराते हुए 3205 मतों से विजय प्राप्त की है। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की गृह पंचायत में प्रधान पद पर भी निर्दलीय ने कब्जा कर लिया है। यहां पर भाजपा के प्रधान पद के उम्मीदवार रणवीर ठाकुर तथा उप प्रधान पद के उम्मीदवार धनवीर सिंह तथा बीडीसी की उम्मीदवार हेमलता भारी मतों से हारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.