Move to Jagran APP

जिला परिषद मंडी पर भाजपा का कब्जा बरकरार, 36 में से 20 सीटें जीती, पांच सीटों पर बागी विजयी

Zila Parishad Result जिला परिषद मंडी पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा ने 36 से 20 सीटों पर अपना कब्जा किया है। पांच सीटोंं पर उसके बागी विजयी हुए हैं। कांग्रेस व माकपा की झोली में 3-3 सीटें आई हैं। पांच सीटों पर निर्दलीय जीते हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 09:57 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 10:18 AM (IST)
जिला परिषद मंडी पर भाजपा का कब्जा बरकरार, 36 में से 20 सीटें जीती, पांच सीटों पर बागी विजयी
जिला परिषद मंडी पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है।

मंडी, हंसराज सैनी। जिला परिषद मंडी पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा ने 36 से 20 सीटों पर अपना कब्जा किया है। पांच सीटोंं पर उसके बागी विजयी हुए हैं। कांग्रेस व माकपा की झोली में 3-3 सीटें आई हैं। पांच सीटों पर निर्दलीय जीते हैं। जोगेंद्रनगर,नाचन, बल्ह व द्रंग हलके में भाजपा का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। नाचन की दो सीटों पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। सदर, बल्ह, जोगेंद्रनगर व द्रंग हलके में भाजपा को एक-एक सीट से संतोष करना पड़ा है। सुंदरनगर, सरकाघाट, धर्मपुर,करसोग व सराज में पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर स्योग वार्ड व बहन जागृति राणा कोट वार्ड से चुनाव जीती हैं। समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। चंद्रमोहन ने थौना वार्ड से 9496 मतों से जीत हैं।

loksabha election banner

सराज हलके की रोड वार्ड भाजपा की खीमदासी 7360 व महादेव वार्ड से निर्दलीय जसवीर सिंह ने 7180 मत हासिल कर प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ा है। थौना वार्ड में चंद्रमोहन शर्मा को 11950 मत पड़े, जबकि इनके प्रतिद्वंद्वी पृथ्वी राज को 2486 मत पड़े। इस वार्ड में मुकाबला एक तरफा रहा। इसी तरह खीमदासी को अपने वार्ड से 10003 मत पड़े। उनके प्रतिद्वंद्वी गीता देवी को 2620 मत पड़े। महादेव वार्ड से उम्मीदवार जसवीर सिंह को 11948 मत पड़े, उनके निटकतम प्रतिद्वंद्वी को 4768 मतों से संतोष करना पड़ा। इनके अलावा कोट गोपालपुर वार्ड से ज्ञान चंद को 10543 मत पड़े, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ने 6635 मत हासिल हुए। ज्ञान चंद 3908 मतों से चुनाव जीते।

इसी तरह थाची वार्ड से भाकपा की हिमा देवी को 8869 और उनकी प्रतिद्वंद्वी को 6272 मत पड़े। हिमा देवी को 2597 मतों से जीतीं। नवाही वार्ड से उम्मीदवार मुनीष कुमार को 6356 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जय कुमार को 1988 मत पड़े। मुनीष कुमार 4368 मतों से विजेता बने। सुंदरनगर के डैहर, खिलड़ा, सलापड में जीते उम्मीदवार कर्म चंद, भूपेंद्र, और अंजू देवी 472, 462, 406 मतों से विजयी हुए हैं। सरकाघाट के बलद्वाडा से ऊषा देवी 7106 वोट पड़े उनकी प्रतिद्वंद्वी कल्पना को 6686 मत पड़े वह 420 मतों से विजयी रही हैं। इसी तरह ढेलू वार्ड से लीला देवी 4678 उनके प्रतिद्वंद्वी को 3874 मत मिले। लीला 804 मतों से जीती।

नेरघरवासड़ा से विजय कुमार 2444 मत पड़े, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3874 मत पड़े वह 1525 मतों से विजयी हुए। बथेरी वार्ड से शारदा 7978 मत लेकर 1956 मतों से जीत हासिल की। जिला परिषद वार्ड चुराग में  मुकाबला एक तरफा ही रहा है। भाजपा के चेतन सिंह गुलेरिया विजेता रहे। चेतन सिंह को 7042 मत पड़े, जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1728 मत पड़े। चेतन 5314 मतों से जीतें यहां अन्य चार उम्मीदवारों को भी केवल 772, 297, 149 और 59 ही वोट पड़े। करसोग की सावींधार वार्ड से भाजपा की सीमा को 7677 वोट मिले। सुलोचना को 4746,सोनिका को 3577 व मीरा को 1566 मत मिले।

विजेता जिला परिषद सदस्यों का ब्योरा

  • वार्ड का नाम,विजेता,दल समर्थित
  • ढेलू,लीला देवी,निर्दलीय
  • बथेरी,शारदा देवी,भाजपा
  • नेरघरवासड़ा,विजय कुमार,निर्दलीय
  • भराडू,कुशाल भारद्वाज,माकपा
  • नगवाईं,रीता देवी,कांग्रेस
  • स्योग,चंपा ठाकुर,कांग्रेस
  • कटौला,इंद्रा देवी,भाजपा
  • थाची,हिमा देवी, भाकपा
  • बासा,मुकेश चंदेल, भाजपा
  • मझोठी,द्रोपती उर्फ रजनी ठाकुर, भाजपा
  • रोड़,खीम दासी, भाजपा
  • ब्रयोगी,मीरादेवी, निर्दलीय
  • नौण,हुकम चंद,भाजपा
  • चुराग,चेत सिंह गुलेरिया,भाजपा
  • ममेल,बिहारी लाल,भाजपा
  • सराहन,किशोरी लाल,निर्दलीय
  • सांवीधार,सीमा,भाजपा
  • डैहर,कर्मचंद चोपड़ा,भाजपा
  • सलापड़,अंजू देवी,भाजपा
  • खिलड़ा,भूपेंद्र ठाकुर, भाजपा
  • महादेव,जसवीर, निर्दलीय
  • कोट बल्ह,जागृति राणा, कांग्रेस
  • भडय़ाल,पाल वर्मा,निर्दलीय
  • बैहल,मनीषा ठाकुर,निर्दलीय
  • लोअर रिवालसर,प्रियंता शर्मा,भाजपा
  • कोट गोपालपुर,ज्ञान चंद,भाजपा
  • बलद्वाड़ा,ऊषा, भाजपा
  • थौना,चंद्रमोहन शर्मा निर्दलीय
  • जनेड़,वेद प्रकाश, निर्दलीय
  • कोटली,कमलेश कुमारी,भाजपा
  • लौंगणी,जगदीश,भाजपा
  • नवाही, मुनीष शर्मा, निर्दलीय
  • ग्रयोह, वंदना गुलेरिया,भाजपा
  • दतवाड़,मीना कुमारी, भाजपा
  • लांगणा,ममता भाटिया, भाजपा

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.