विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवा शक्ति पराक्रम संस्था ने होनहारों को दी छात्रवृत्ति, चैतन्य शर्मा ने सैन्य जवानों को भी किया सम्मानित

By Virender KumarEdited By:
Published: Tue, 16 Aug 2022 05:54 PM (IST)

Yuva Shakti Parakram Sanstha आजादी के अमृत महोत्सव पर भंजाल वार्ड के पार्षद एवं समाजसेवी चैतन्य शर्मा ने क्षेत्र में ...और पढ़ें

युवा शक्ति पराक्रम संस्था के कार्यक्रम में पार्षद चैतन्‍य शर्मा। जागरण
युवा शक्ति पराक्रम संस्था के कार्यक्रम में पार्षद चैतन्‍य शर्मा। जागरण

गगरेट, जेएनएन। Yuva Shakti Parakram Sanstha, आजादी के अमृत महोत्सव पर भंजाल वार्ड के पार्षद एवं समाजसेवी चैतन्य शर्मा ने क्षेत्र में हर दिल तिरंगा अभियान चलाया। इसमें पूरे क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तिरंगा बैज लगाकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए युवा शक्ति पराक्रम संस्था ने शिक्षा में शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें वार्ड 16 के छात्रों को बेहतर शिक्षा अर्जित करने के लिए छात्रवृत्ति दी गई। इस कार्यक्रम में गगरेट के पार्षद चैतन्य शर्मा मौजूद रहे।

इसके अलावा इस कार्यक्रम में भारतीय सेना का हिस्सा रहे जवानों व उनके परिवारों को भी आमंत्रित किया गया था। युवा शक्ति पराक्रम संस्था ने देश के जवानों को सम्मानित करने का काम किया। सम्मान समारोह में रायपुर में 250 और दौलतपुर में 600 से अधिक वर्तमान सैनिक एवं पूर्व सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी वीर जवानों के स्वजन को भी आमंत्रित किया गया तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया।

क्या कहते हैं चैतन्य शर्मा

पार्षद चैतन्य शर्मा ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपने क्षेत्र को शिक्षा के माध्यम से ही विकास प्राप्त कर सकते हैं। उसके लिए देश के हर नागरिक को अपना योगदान देना होगा। आज यह भी सोचना होगा कि समाज का हर नागरिक देश के लिए अपना-अपना योगदान दे। इस कार्यक्रम में शिक्षा में शक्ति अभियान के दूसरे चरण में रायपुर में 500 से अधिक और दौलतपुर में 1500 से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई। 94 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 25 से अधिक छात्रों को टैबलेट भी दिया गया।