सीएए और एनआरसी के नाम पर जनता को चुनावी घोषणा पत्र के वादों से भटका रही भाजपा : युकां
Congress Leader Hit Himachal Govt हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है।
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश सचिव अखिल अग्निहोत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगारी के मुद्दे पर सत्ता में आई थी। लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा अपने मुद्दे से भटक गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने चुनाव के समय 2 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था। इस वक्त देश मे बेरोजगारों की संख्या 12 करोड़ पहुंच गई है। वहीं हिमाचल में ये आंकड़ा 10 लाख से पार होने लगा है। भाजपा नेताओं की ओर से सीएए और एनआरसी के नाम पर अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादे को भटकाने का काम किया जा रहा है।
बेरोजगारी के इस मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस राष्ट्र व्यापी अभियान शुरू करेगी। इसमें 8151994411 टोल फ्री नंबर जारी किया है। इसमें युवा मिस कॉल करके अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। ये अभियान छह माह तक चलेगा। इससे प्राप्त आंकड़ों के अनुसार युवा कांग्रेस केंद्र सरकार को तथ्यों के साथ घेरेगी।
युवा कांग्रेस नेता ने कहा प्रदेश सरकार ने कौशल विकास भत्ता भी बंद कर दिया है। कौशल विकास भत्ता कांग्रेस सरकार ने जारी किया था, जिससे बेरोजगारों को कुछ राहत मिल रही थी, लेकिन सरकार ने इसे भी बंद कर बेरोजगारों के साथ अन्याय किया है।
कांग्रेस विधायक पवन काजल ने अग्निकांड प्रभावितों से की मुलाकात
कांगड़ा कॉलेज रोड में कुछ दिन पहले हुए अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से शुक्रवार को विधायक पवन काजल ने मुलाकात की। विधायक ने कहा कि सरकार और प्रशासन की तरफ से जितनी संभव होगी, उतनी मदद दिलाई जाएगी। विधायक काजल ने मेहरा साइकिल वर्कस और अन्य पीडि़त शशि कुमार की दुकान में गए। उन्होंने साइकिल दुकान मालिक को 25 हजार और शशि कुमार को 15 हजार रुपये देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सौरभ चौधरी, नरेंद्र चौहान, सहोड़ा पंचायत प्रधान विजय कुमार, नंदलाल लाली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश वालिया मौजूद रहे।