Move to Jagran APP

संगठनात्मक संरचना अभियान में इच्छाशक्ति दिखाएं कार्यकर्ता

संगठनात्मक संरचना अभियान आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूत बुनियाद होगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 08:37 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 08:37 PM (IST)
संगठनात्मक संरचना अभियान में इच्छाशक्ति दिखाएं कार्यकर्ता
संगठनात्मक संरचना अभियान में इच्छाशक्ति दिखाएं कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : संगठनात्मक संरचना अभियान आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूत बुनियाद होगी। यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कांगड़ा चंबा-संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत सभी मंडल व जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारी व संरचना अभियान में जुटे सभी अस्थायी प्रभारियों के साथ पार्टी के आइटी विभाग की अलग-अलग बैठकों को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

कपूर ने कहा कि पन्ना प्रमुख से लेकर मंडल तक जुड़े पार्टी कार्यकर्ता जब एकजुटता के साथ संगठनात्मक दिशा में पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से पार्टी को हर लड़ाई जीतने से कोई नहीं रोक पाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि संगठनात्मक संरचना अभियान को औपचारिकता से नहीं बल्कि इच्छाशक्ति के साथ पूरा करें।

कपूर ने कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना काल में दिखाई गई प्रतिबद्धता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से संबंधित कार्यकर्ताओं ने 'त्रिदेव' की 170, 'पन्ना प्रमुख' की 2022 और मंडल व जिलास्तरीय मोर्चा की 45 सफल वर्चुअल रैलियों को निश्चित समय पर पूरा करने की बड़ी चुनौती को आसानी से पार करके यह स्पष्ट कर दिया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भाजपा के आगे कहीं टिक नहीं पाएगी। उन्होंने आइटी विभाग से आग्रह किया कि इस संरचना अभियान में जुड़े हर बूथ स्तर पर वाट्सएप ग्रुप बनाने और ग्राम केंद्र स्तर पर कम से कम एक आइटी सहयोगी जोड़ने में भी अपना विशेष योगदान दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.