मंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल की स्थगित
करवाना चाहता है, लेकिन हमें अपना कर्मचारी मानने से मना करता है। जो कि हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ है। पशुपालन विभाग में भी हमे कई बार आश्वस्त किया गया कि आपको सरकारी कर्मचारी के रूप में सम्मलित किया जाएगा। इसलिये हमारी
संवाद सहयोगी, बैजनाथ : प्रदेश वूल फेडरेशन शीप शेय¨रग यूनियन पालमपुर की ओर से मांगों के समर्थन में की जा रही हड़ताल स्थगित कर दी गई है। पशुपालन मंत्री से आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया है।
यूनियन प्रधान ने बताया कि मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी मांग को कैबिनेट में रखा जाएगा तथा जल्द रिक्त पदों को भरा जाएगा। यूनियन प्रधान तिलक चंद ने बताया कि 11 सदस्य 2006 से वूल फेडरेशन में शीप शेयर के रूप में कार्य कर रहे हैं। लेकिन वूल फेडरेशन व पशुपालन विभाग ने हमें गुमराह किया है। फेडरेशन काम तो करवाना चाहता है। लेकिन हमें अपना कर्मचारी मानने से मना करता है, जोकि भविष्य के साथ खिलवाड़ है। पशुपालन विभाग ने भी कई बार आश्वासन दिया कि सरकारी कर्मचारी के रूप में सम्मलित किया जाएगा। यूनियन सदस्यों ने बताया कि अगर मांग की ओर कोई ध्यान नही दिया गया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।