कांगड़ा उत्सव में गोलगप्पे वाले ने की युवती से छेड़छाड़
कांगड़ा उत्सव में गोलगप्पे बेचने वाले ने वहां आई एक युवती से छेड़छाड़ की।
By Edited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 10:11 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 09:28 AM (IST)
कांगड़ा, जेएनएन : कांगड़ा उत्सव में आई एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह छेड़छाड़ मैदान में गोलगप्पे बेचने वाले ने युवती से की है। युवती ने छेड़छाड़ पर रोना शुरू कर दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने गोलगप्पे वाले की हलकी सी धुनाई भी की। इतने में पुलिस जवान वहां पहुंच गए। पुलिस जवानों ने भी गोलगप्पे वाले की क्लास ली।
इसके बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारी को मौके पर बुलाया। युवती ने वरिष्ठ अधिकारी से गुहार लगाई कि वह गोलगप्पे वाले को सलाखों के पीछे देखना चाहती है। युवती के तमाम सहपाठी भी उसके पास पहुंचे और युवती को ढांढस बंधाया। पुलिस अधिकारी ने युवती को आश्वासन दिलवाया कि वह आरोपित का मेडिकल करवा रहे हैं और थाने में शिकायत दर्ज करवा दें। पूछताछ के दौरान आरोपित की पहचान पुराना कांगड़ा निवासी सोनू के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें