Move to Jagran APP

शिकायत दर्ज करवाने के लिए घंटों भटकती रही दुष्कर्म पीड़िता

महिला से दुष्कर्म मामले में पुलिस की लापरवाही, एफआइआर दर्ज करवाने के लिए महिला को काटने पड़े थाने के चक्कर।

By BabitaEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 09:59 AM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 09:59 AM (IST)
शिकायत दर्ज करवाने के लिए घंटों भटकती रही दुष्कर्म पीड़िता
शिकायत दर्ज करवाने के लिए घंटों भटकती रही दुष्कर्म पीड़िता

धर्मशाला, जेएनएन। थाना मैक्लोडगंज के तहत एक गांव की 37 वर्षीया महिला से दुष्कर्म मामले में पुलिस

loksabha election banner

की लापरवाही उजागर हुई है। पीड़िता को एफआइआर दर्ज करवाने के लिए पहले मैक्लोडगंज, फिर महिला थाना और फिर दोबारा मैक्लोडगंज थाना के चक्कर काटने पड़े। हद तो तब हुई जब विशेष रूप से महिलाओं के लिए बनाए गए पुलिस थाना में पीड़िता न्याय की गुहार लगाने पहुंची तो अधिकारियों ने वर्कलोड अधिक होने का हवाला देते हुए शिकायत दर्ज करने से इन्कार कर दिया।

पीड़िता को इस तरह से इधर-उधर भगाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाता है। पीड़िता का कहना है कि मदद करने की बजाए पुलिस उसे एक थाने से दूसरे दौड़ाती रही। रविवार रात मैक्लोडगंज के तहत एक गांव में युवक रात को महिला के घर में जबरन घुस गया। आरोपित ने पहले तो महिला से मारपीट की और बाद में दुष्कर्म किया।

सोमवार सुबह पीड़िता क्षेत्र की जनप्रतिनिधि से मिली और उसे आपबीती सुनाई। जनप्रतिनिधि ने उसे सीधे मैक्लोडगंज थाना जाने के लिए कहा। जैसे तैसे महिला थाना पहुंची, लेकिन वहां से उसे धर्मशाला स्थित महिला पुलिस थाना भेज दिया। पीड़िता जब महिला थाना पहुंची तो स्टाफ ने काम अधिक होने का हलावा देकर मैक्लोडगंज भेज दिया। सुबह से थानों के चक्कर काट रही पीड़िता की शाम को एफआइआर दर्ज की गई। 

पीड़िता का कहना है कि मदद करने की बजाए पुलिस उसे एक थाने से दूसरे दौड़ाती रही। सोमवार रात करीब नौ बजे उसका मेडिकल करवाया है। उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि महिला पुलिस थाने में इस तरह के केस बहुत ज्यादा हैं और स्टाफ की कमी है। इस कारण पीड़िता को मैक्लोडगंज भेजा गया है। मैक्लोडगज पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है और उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.