विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला ने पड़ोसी पर लगाया प्रताडि़त करने का आरोप, पति की कोविड के कारण एक साल पहले हो गई है मौत

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Tue, 07 Sep 2021 11:40 AM (IST)

Hamirpur Crime News भोरंज के दरूण गांव निवासी सुदर्शना ने उपायुक्त को दिए शिकायत पत्र में न्याय की गुहार लगाई ...और पढ़ें

भोरंज उपमंडल के दरूण गांव निवासी सुदर्शना ने न्याय की गुहार लगाई है।
भोरंज उपमंडल के दरूण गांव निवासी सुदर्शना ने न्याय की गुहार लगाई है।

हमीरपुर, जेएनएन। Hamirpur Crime News, भोरंज उपमंडल के दरूण गांव निवासी सुदर्शना ने उपायुक्त को दिए शिकायत पत्र में न्याय की गुहार लगाई है। सुदर्शना ने अपने पड़ोसी पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। सुदर्शना ने कहा कि उनके पति शिव कुमार की एक वर्ष पूर्व कोरोना से मौत हो गई थी। शिव कुमार एक स्लेटपोश रिहायशी मकान की 80 हजार रुपये कीमत दे चुके हैं। उनके पड़ोसी इस राशि के भुगतान से मुकर कर बार-बार उसे पैसों के लिए प्रताडि़त कर रहे हैं। उनके पास इकरारनामा भी है। उनके पड़ोसी व उनकी पत्नी क्षतिग्रस्त मकान की सामग्री भी उठा रहे हैं। इससे रोकने पर उसे जान से मारने की धमकी दे गई है। मकान की पूरी राशि उसके पति दे चुके हैं। भोरंज पुलिस के पास वह अपनी शिकायत लेकर गई तो उन्होंने एसडीएम भोरंज व जिला प्रशासन हमीरपुर से कार्रवाई की बात की। महिला ने गुहार लगाई है कि उसे न्याय दिलाया जाए।

बटूरड़ा में दो गुटों में मारपीट, पांच लोग घायल

भोटा। नाहलवीं  पंचायत के बटूरड़ा गांव में दो गुटों में मारपीट से पांच लोग घायल हो गए। एक गुट के सदस्य अपने खेतों में गोबर फेंकने जा रहे थे और साथ में दूसरे गुट का घर आता है। दोनों गुटों में लंबे समय से जमीन का विवाद है। जमीन विवाद के कारण दोनों गुटों में तेजधार हथियारों से खूनी झड़प हुई। एक गुट के तीन सदस्य और दूसरे गुट के दो सदस्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल ससुर और बहू को भोटा पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर कर दिया गया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। बुजुर्ग का उपचार हमीरपुर मेडिकल अस्पताल में हो रहा है। भोटा पुलिस कक्ष के प्रभारी अजैब सिंह ने कहा कि दो गुटों की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।