Move to Jagran APP

दुलैहड़ में महिला ने निगल लिया जहर, गंभीर हालत में अस्‍पताल में उपचाराधीन

Women Suicide हरोली क्षेत्र के दुलैहड़ गांव की विवाहिता ने विषाक्त निगल लिया। बुधवार को इस महिला को नाजुक हालत में ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है महिला की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 12:00 PM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 12:00 PM (IST)
दुलैहड़ में महिला ने निगल लिया जहर, गंभीर हालत में अस्‍पताल में उपचाराधीन
हरोली क्षेत्र के दुलैहड़ गांव की विवाहिता ने विषाक्त निगल लिया।

ऊना, जेएनएन। हरोली क्षेत्र के दुलैहड़ गांव की विवाहिता ने विषाक्त निगल लिया। बुधवार को इस महिला को नाजुक हालत में ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है महिला की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवार के सदस्‍यों की ओर से इस बारे में पूछने पर मह‍िला ने बताया कि उसने किसी विषाक्त का सेवन कर लिया है। स्वजनों की ओर से उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। क्षेत्रीय अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हरोली मनोज कुमार ने बताया महिला के स्वजनों से पूछताछ की जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.