Move to Jagran APP

गगरेट में महिला शिक्षक की संदिग्‍ध हालात में आग लगने से मौत, मायके पक्ष ने लगाया जलाने का आरोप

Una Crime News पुलिस थाना गगरेट के तहत गांव मारवाड़ी में एक महिला की घर की छत पर जलने से मौत हो गई। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या कोई साजिश। जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय मीनाक्षी का डंगोह खास में मायका था

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 09:19 AM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 09:19 AM (IST)
गगरेट में महिला शिक्षक की संदिग्‍ध हालात में आग लगने से मौत, मायके पक्ष ने लगाया जलाने का आरोप
मारवाड़ी में महिला की जलने से मौत के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।

गगरेट, संवाद सहयोगी। Una Crime News, पुलिस थाना गगरेट के तहत गांव मारवाड़ी में एक महिला की घर की छत पर जलने से मौत हो गई। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या कोई साजिश। जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय मीनाक्षी का डंगोह खास में मायका था, उसकी शादी मारवाड़ी के अमरजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी को करीब पंद्रह साल हो गए हैं और इनकी एक 14 वर्षीय बेटी भी है। पति की ओर से पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार अमरजीत सिंह अम्ब में एक निजी उद्योग में नौकरी करता है और रोजाना की तरह शनिवार करीब आठ बजे वह अपने घर आया। घर के बाकी सदस्य घर से दो किलो मीटर दूर निजी मैरिज पैलेस में एक शादी में शामिल होने गए थे।

loksabha election banner

अमरजीत के अनुसार उसने खुद ही खाना बनाया और टीवी देखने लग गया। उसे लगा कि उसकी पत्नी स्कूल के कार्य में व्यस्त है उसने अपनी बेटी को फोन किया तो उसने बताया कि मां तो घर में ही है। मीनाक्षी एक निजी स्‍कूल में अध्‍यापिका थी।

अमरजीत ने करीब दस बजे पत्नी की तलाश की तो अपने ही मकान की छत पर उसे को जला हुआ पाया और वह मर चुकी थी। अमरजीत ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस को किसी भी तरह का सुसाइड नोट मृतक के घर से नहीं मिला है। शव की जांच के लिए धर्मशाला से फारेंसिक टीम को बुलाया गया है, ताकि आग कैसे लगी इसका खुलासा हो सके। पुलिस मृतका के घर से इस मामले से जुड़े हुए साक्ष्य जुटा रही है।

वहीं दूसरी तरफ मृतका के भाई रोहित जसवाल ने ससुराल पक्ष पर बहन की हत्‍या का आरोप लगाया है। रोहित जसवाल के अनुसार उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोग अक्सर तंग करते थे। दो बार वह और उसके पिता इनके झगड़े सुलझा कर गए थे। लेकिन बावजूद इसके और अक्सर लड़ाई होती रहती थी। लेकिन उन्होंने यह सोच कर कभी ज्यादा ध्यान नहीं किया, क्योंकि घरों में मामूली झगड़े होते रहते हैं। रोहित जसवाल ने कहा कि जब घटना की जानकारी दस बजे उसके पति को लगी तो मायके पक्ष को रात एक बजे क्यों बताया गया। वहीं उसका पति और देवर घर पर थे तो उन्हें कैसे इस घटना का पता ही नहीं चला। ससुराल वालों ने जो कहानी बनाई है वो सरासर झूठी है, उन्होंने इसकी हत्या की है।

एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फारेंसिक टीम जल्द ही घटनास्थल पर मुआयना करने पहुंच रही है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.