Move to Jagran APP

रैली से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

महिला एवं बाल विकास विभाग लंबागांव के बैनर तले सोमवार को महिला मंडलों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की लगभग 200 महिलाओं ने जय¨सहपुर में एक रैली निकालकर ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला सुरक्षा एवं नशा निवारण पर लोगों का जागरूक किया। रैली के बाद थाना प्रभारी लंबागांव विपिन कुमार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला मंडल स

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 08:12 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 08:12 PM (IST)
रैली से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
रैली से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

संवाद सहयोगी, जय¨सहपुर : महिला एवं बाल विकास विभाग लंबागांव के बैनर तले सोमवार को महिला मंडलों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की करीब 200 महिलाओं ने जय¨सहपुर में जागरूकता रैली निकाली। महिलाओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला सुरक्षा एवं नशा निवारण पर लोगों को जागरूक किया। रैली के बाद थाना प्रभारी लंबागांव विपिन कुमार ने गुडिया हेल्पलाइन 1515, होशियार हेल्पलाइन 1090,  शक्ति एप बटन व महिला सुरक्षा पर जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को लेकर भी सचेत किया। उन्होंने बताया आज के वातावरण में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति हमेशा सचेत रहने की जरूरत है, अगर महिलाएं सामाजिक सुरक्षा, अधिकारों व नियमों के प्रति सचेत होंगी तो समाज में बढ़ते अपराधों पर स्वयं ही लगाम लगेगी। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर भी ¨चता जताई व महिलाओं को नशे के खिलाफ आगे आने का आह्वान किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.