Himachal Weather Update: दस जिलों में बारिश और आेलावृष्टि का यलो अलर्ट, 28 तक कड़े रहेंगे मौसम के तेवर
मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को ऊना बिलासपुर हमीरपुर चंबा कुल्लू कांगड़ा मंडी शिमला सोलन और सिरमौर के लिए आंधी चलने और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के लिए आंधी चलने और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। रविवार को प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सोलन में आंधी और बारिश के यलो अलर्ट को हटा दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 अप्रैल तक मौसम के तेवर कड़े रहने वाले हैं।
कांगड़ा, ऊना और चंबा जिले के डलहौजी में शनिवार को ओलावृष्टि व बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम के तेवरों के बदलने के कारण तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में गेहूं की कटाई के साथ मटर व गोभी की फसल तैयार है। ओलावृष्टि के कारण इन फसलों को नुकसान पहुंचा है। आम के पेड़ों से बौर झड़ गया है। बारिश के बावजूद शनिवार को नाहन का न्यूनतम तापमान अब तक के सबसे उच्च स्तर 20.1 पर रहा।
तापमान की स्थिति
शहर न्यूनतम अधिकतम
शिमला,11.7,21.4
सुंदरनगर,14.0,30.9
भुंतर,12.0,28.8
कल्पा,5.3,19.4
धर्मशाला,12.2,23.4
ऊना,16.6,36.4
नाहन,20.1,30.5
केलंग,1.8,14.9
सोलन,11.4,31.7