पांच जनवरी तक इंदौरा थाना में जमा करवाएं हथियार
पुलिस थाना इंदौरा प्रभारी आइपीएस अभिषेक एस ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती चुनावों की घोषणा के साथ ही चुनाव आयोग द्वारा आचार सहिंता भी लगा दी गई है। हिमाचल प्रदेश पुलिस का मुख्य उदेश्य पंचायत चुनावों को शांति पूर्ण ढंग से करवाना है।
इंदौरा, जेएनएन। आज पुलिस थाना इंदौरा प्रभारी आइपीएस अभिषेक एस ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती चुनावों की घोषणा के साथ ही चुनाव आयोग द्वारा आचार सहिंता भी लगा दी गई है। हिमाचल प्रदेश पुलिस का मुख्य उदेश्य पंचायत चुनावों को शांति पूर्ण ढंग से करवाना है जिसके लिये हिमाचल प्रदेश पुलिस सदैव तैयार है।
हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार जिन- जिन लोगों के पास हथियार हैं, वह अपने हथियार 05 जनवरी 2021 तक पुलिस थाना इंदौरा में आ कर जमा करवाएं। 5 जनवरी 2021 के बाद अगर किसी भी व्यक्ति के पास कोई भी हथियार पाया गया तो पुलिस द्वारा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।