हड़ल में गहराया पेयजल संकट
संवाद सहयोगी जसूर विकास खंड नूरपुर की हड़ल पंचायत के वार्ड एक के गांव कापड़ी कड
संवाद सहयोगी, जसूर : विकास खंड नूरपुर की हड़ल पंचायत के वार्ड एक के गांव कापड़ी, कड़रोता, बनप्रोअल व कखड़ के करीब 50 घरों के लोगों को पेयजल दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण लोगों में जल शक्ति विभाग के खिलाफ रोष है।
सोमवार को रोष स्परूप महिलाओं ने जलशक्ति विभाग के नूरपुर स्थित कार्यालय में जाकर विभाग से जवाब तलबी की। महिलाओं ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र पानी की समस्या ठीक नहीं हुई तो सभी महिलाएं कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ जाएंगी।
महिला मंडल हड़ल की प्रधान श्रेष्ठा देवी ने बताया कि गांव में पानी की काफी समस्या आ रही है। विभाग को बार-बार शिकायत करने पर समस्या ठीक नहीं हुई। अगर पानी आता भी है तो सिर्फ एक बाल्टी। तीन दिन के बाद पानी आना वे भी सिर्फ एक बाल्टी। उन्होंने प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि लोगों को पेयजल समस्या से निजात दिलाई जाए।
गांववासियों ने बताया कि पानी की बहुत समस्या चल रही है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से आग्रह है कि गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारू की जाए।
इस मौके पर रेखा देवी, सुरेखा देवी, सपना देवी, इंदिरा देवी, सावित्री देवी, चिनो देवी, राधा देवी, रीता देवी, कल्पना देवी, पूजा देवी, रमा देवी, मधु देवी, सुनीता, सीमा, पम्मी, सत्या, कृष्णा देवी व अन्य मौजूद रहीं।
वहीं जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता देवेंद्र राणा ने बताया कि महिला मंडल हड़ल की महिलाएं पानी की समस्या को लेकर उनसे मिली हैं। आश्वासन दिया है कि खुद मौके पर जाकर समस्या को देखूंगा और जल्द पानी की समस्या को दूर किया जाएगा।