पालमपुर थाने में किया छह मामलों का निपटारा
पुलिस थाना पालमपुर में रविवार को नशा निवारण समिति की बैठक व विकटिम डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएचओ भूपेंद्र
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 11:44 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 11:44 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पालमपुर : पुलिस थाना पालमपुर में रविवार को नशा निवारण समिति की बैठक व विकटिम डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएचओ भूपेंद्र ¨सह ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए आम जनता की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से नशे की बिक्री और खपत की पुलिस का जानकारी देने का आह्वान किया। वहीं विकटिम डे में पुलिस के समक्ष छह मामले प्रस्तुत हुए। इन्हें आपसी सहमति से सुलझा लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश पुलिस आम जनता को सुरक्षा मुहैया करने के लिए प्रतिबद्ध है जबकि लोगों के सहयोग से अपराध पर संपूर्ण अंकुश लगाया जा सकता है। इस दौरान नशा निवारण समिति सदस्यों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें