शातिर ने सेना अधिकारी बताकर रचा ली युवती से शादी पर निकला मजदूर, पहले से था शादीशुदा
सिरफिरे आशिक ने फौजी अफसर बताकर एक लड़की से धोखे से शादी रचा ली और शादी करने के बाद कई दिन तक लड़की को जगह-जगह घुमा फिरा कर शारीरिक संबंध बनाता रहा।
भदरोआ, मुकेश सरमाल। कहते हैं प्यार अंधा होता है प्यार के आगे किसी का बस नहीं चलता। जिला कांगड़ा के इंदौरा क्षेत्र की एक पंचायत में अनोखा मामला सामने आया है। सिरफिरे आशिक ने फौजी अफसर बताकर एक लड़की से धोखे से शादी रचा ली और शादी करने के बाद कई दिन तक लड़की को जगह-जगह घुमा फिरा कर शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी के बाद लड़की भी बहुत खुश थी कि उसका पति सेना में अफसर है लेकिन लड़की को सिरफिरे आशिक की सच्चाई तब पता चली, जब सिरफिरा आशिक उसे शादी के बाद अपने घर ले गया।
ससुराल जाकर लड़की को पता चला कि उसका पति कोई सेना में कोई अफसर नहीं, बल्कि दिहाड़ी मजदूरी करता है। इसके बाद लड़की के होश तब उड़ गए, जब उसे पता चला कि वह पहले से शादी प्रताड़ना झेलने के बाद लड़की अपने मायके चली गई व परिवार को आपबीती सुनाई।
ससुराल मायके घर आने के बाद न तो पीड़िता लड़की को कोई इंसाफ इंसाफ मिल पाया और वही लड़के पक्ष के लोग लड़की मैं लड़की के परिवार को धमका रहे हैं जिसके बाद अब पीड़िता लड़की स्थानीय पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रही है। पुलिस ने अब एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती का कहना है कि सिरफिरा अब उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने सहित उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा है।
लड़के पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
उधर, लड़की का आरोप है कि लड़का उसे सिलाई सेंटर से बहला-फुसलाकर ले गया था कि उसकी मां बहुत बीमार है और पठानकोट के निजी अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद वह उस लड़के की बातों में आ गई और उसकी गाड़ी में बैठ कर चली गई, जिसके बाद लड़के ने जबरन उसके साथ शादी रचाई और उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद अब वह इंसाफ की गुहार लगा रही है।
पहले से ही शादीशुदा है लड़का
वही लड़की की माता का आरोप है कि उसकी लड़की के साथ जबरन शादी करने वाला लड़का पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उन्होंने जिला पुलिस से मांग करते हुए कहा कि ऐसे सिरफिरे व्यक्ति के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे, ताकि वह फिर किसी लड़की को धोखे का शिकार न बना पाए।