सरवीण चौधरी बोलीं, मोदी को प्रधानमंत्री बनाना पार्टी नहीं, देश की जरूरत
Minister give tips to BJP workers सरवीण चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि नरेंद्र मोदी का फिर से प्रधानमंत्री बनना पार्टी की ही नहीं अपितु देश की जरूरत है।
शाहपुर, जेएनएन। शाहपुर में भाजपा मंडल की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में स्थानीय विधायक एवं शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी रहीं। संसदीय प्रभारी प्रियव्रत शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। सत्र को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि नरेंद्र मोदी का फिर से प्रधानमंत्री बनना पार्टी की ही नहीं अपितु देश की जरूरत है।
सरवीण चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि देश व प्रदेश सरकार की जनकल्याण नीतियों का घर-घर जाकर लोगों में प्रचार करना व सभी लोगों को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करना प्राथमिकता है। इस कार्यशाला में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दीपक अवस्थी, मंडल प्रधान अश्वनी शास्त्री, सचिव प्रीतम चौधरी, अमरीश परमार, बख्शी चौधरी, सतीश कुमार, गुरमीत ङ्क्षसह, राकेश, मनु, राजेश कुमार, तिलक शर्मा, विजय कुमार, अरुणा कुमारी, अंजु ठाकुर, रजनी बाला, नैणो देवी, योगराज चड्ढा, विजय मेहरा, विजय कुमार, तुषार शर्मा, जोङ्क्षगदर ङ्क्षसह, विस्तारक साहिब शर्मा, रमेश कुमार, मदन शर्मा, कृपाल संधू, रघुबीर ङ्क्षसह सहित अन्य उपस्थित रहे।