Move to Jagran APP

48 घंटे के भीतर ही रामस्वरूप को राम-राम

प्रवीण कुमार शर्मा ज्वालामुखी ज्वालामुखी शहरी भाजपा अध्यक्ष पद पर मास्टर रामस्वरूप की नियुक्ति प

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 07:18 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 07:18 PM (IST)
48 घंटे के भीतर ही रामस्वरूप को राम-राम
48 घंटे के भीतर ही रामस्वरूप को राम-राम

प्रवीण कुमार शर्मा, ज्वालामुखी

loksabha election banner

ज्वालामुखी शहरी भाजपा अध्यक्ष पद पर मास्टर रामस्वरूप की नियुक्ति पर उपजे विवाद के बाद मंडल भाजपा ने 48 घंटे के भीतर ही उन्हें पद से हटाकर पदभार मुक्त कर दिया है। जिला संगठन व ज्वालामुखी के ही वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी के बाद भाजपा मंडल ने यह फैसला लिया है।

मंडल नहीं चाहता है कि आपसी लड़ाई बढ़े और पार्टी की किरकिरी हो। पार्टी हित सर्वोपरि है, इसलिए मास्टर रामस्वरूप की सेवाओं को विराम दिया है। मंडल ने यह भी निर्णय लिया है कि अब कोई भी नियुक्ति जिला संगठन को विश्वास में लेने के बाद ही की जाएगी। उधर, जिला संगठन भाजपा ने मंडल के फैसले का स्वागत किया है। रामस्वरूप की शहरी भाजपा अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर जिला संगठनात्मक अध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर की थी। यह भी कहा था कि बिना किसी सहमति के उन्हें शहरी भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है और यह सही नहीं है। मंडल भाजपा ने रामस्वरूप को शहरी अध्यक्ष बनाया था और इसके बाद विवाद गहराया था।

..

विवाद के साथ रहा है दामन

मास्टर रामस्वरूप व विवाद हमेशा साथ-साथ रहे हैं। पहले जब रमेश धवाला ज्वालामुखी से विधायक नहीं थे तो रामस्वरूप ज्वालामुखी शहरी भाजपा के खुद मनोनीत अध्यक्ष बने रहे। पिछले साल संगठन मंत्री पवन राणा के खिलाफ बयानबाजी के बाद उन्हें पद से हाथ धोना पड़ा था। दूसरी बार मास्टर रामस्वरूप को प्रदेश पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाने की घोषणा हुई, लेकिन तब भी तीन दिन बाद ही पद से हटाया गया था। अब उन्हें शहरी भाजपा का अध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई थी पर बुधवार को उन्हें इस पद से हाथ धोना पड़ा है।

..

मास्टर रामस्वरूप पार्टी की आंखों में धूल झोंककर पांच साल असंवैधानिक रूप से शहरी भाजपा का तमगा लगाकर फिरते रहे हैं। भाजपा में ऐसा कोई पद नहीं है। मंडल ने उन्हें हटाया है तो यह सराहनीय है। आगे के लिए मंडल इस तरह के एकतरफा फैसलों पर सजग रहे।

-संजीव शर्मा, जिला संगठनात्मक अध्यक्ष देहरा।

..

मास्टर रामस्वरूप को लेकर कई भ्रांतियां हैं। उन्हें पद से हटाया गया है। अब कोई भी शहरी भाजपा का अध्यक्ष नहीं है। पार्टी हाईकमान इस पद की मंजूरी देगी तो ही किसी की नियुक्ति होगी।

-मान सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष ज्वालामुखी भाजपा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.