बदमाशों ने घर में सो रहे व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती Kangra News
पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के तहत गांव मंड घंडरां में मंगलवार रात शरारती तत्वों ने सोये हुए व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया।
काठगढ़/भदरोआ, जेएनएन। पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के तहत गांव मंड घंडरां में मंगलवार रात शरारती तत्वों ने सोये हुए व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल इंदौरा में प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल नूरपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने इस बाबत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ इंदौरा सुरेंद्र धीमान ने बताया कि दिलावर राणा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह मंगलवार रात घर में सोया हुआ था।
करीब 3.15 बजे सुच्चा निवासी मंड घंडरां के साथ अन्य लोग आए और उन्होंने हमला कर दिया। इस बाबत पता चलते ही परिवार के अन्य सदस्य भी उठ गए तो आरोपित भाग गए। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।