Move to Jagran APP

आरोपितों संग पार्टी करने पर जेल पुलिस के दो कर्मचारियों समेत छह गिरफ्तार

कुल्लू में चर्चित हनी ट्रैप मामले में जमानत पर रिहा हुए चार आरोपितों ने घर में घुसकर चोरी की। रविवार को जश्न मनाते हुए पुलिस ने सभी को दबोच लिया है। इनके साथ पार्टी कर रहे जेल विभाग के दो पुलिस कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

By Vijay BhushanEdited By: Published: Sun, 30 May 2021 10:02 PM (IST)Updated: Sun, 30 May 2021 10:02 PM (IST)
आरोपितों संग पार्टी करने पर जेल पुलिस के दो कर्मचारियों समेत छह गिरफ्तार
हनी ट्रैप मामले के आरोपितों के कमरे में पार्टी करते जेल पुलिस के कर्मचारी। वीडियो ग्रैब

कुल्लू, संवाद सहयोगी। कुल्लू में चर्चित हनी ट्रैप मामले में जमानत पर रिहा हुए चार आरोपितों ने एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रविवार को जश्न मनाते हुए पुलिस ने सभी को दबोच लिया है। इनके साथ पार्टी कर रहे जेल विभाग के दो पुलिस कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

loksabha election banner

आरोपित पुलिस कर्मचारियों की पहचान 25 वर्षीय निशांत शर्मा निवासी रजियाड़ा, डाकघर गरली, तहसील देहरा, ज्वालाजी (कांगड़ा) और 26 वर्षीय सचिन निवासी मंदवाड़ा, डाकघर नलसुहा, तहसील देहरा (कांगड़ा) के रूप में हुई है। जेल विभाग ने दोनों के निलंबन की कार्रवाई को लिखा है।

जेल से बेल पर छूटने के बाद आरोपित सुरेंद्र उर्फ सिकंदर व उसकी पत्नी कृष्णा निवासी कुल्लू ने पार्टी रखी थी। उनके साथ आरोपित बबन, सरना निवासी कुल्लू भी स्कार्पियो में बैठक कर कुल्लू से भाखली और दोहरानाला गए। यहां उन्होंने पुरानी रंजिश निकालने के लिए देवी राम निवासी दोहरानाला के घर में घुसकर उनके साथ गाली गलौच की। आरोपितों ने देवी राम दोहरानाला के घर से दो गैस सिलेंडर व 50 हजार रुपये निकाले लिए व उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सभी ने पार्टी की। सूचना मिलने पर जब पुलिस ने दबिश दी तो इनके साथ जेल विभाग के दो पुलिस कर्मचारी भी पार्टी में शामिल पाए गए। बताया कि जाता है कि जेल में ही दोनों का आरोपितों के साथ संपर्क हुआ था। आरोपित दो दिन पहले ही जमानत पर छूटे थे। पार्टी में इन्हें भी बुलाया गया था।

हनी ट्रैप मामले में बेल पर छूटे आरोपितों का जेल विभाग के दो जवान साथ दे रहे थे। पुलिस ने दोनों को आरोपितों के साथ पार्टी मनाते हुए पकड़ा है। इस मामले की जांच की जा रही है। गलत काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो।

-गौरव सिंह पुलिस अधीक्षक कुल्लू।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.