Move to Jagran APP

जिला में दो संक्रमित मरीजों की मौत, 46 नए मामले

जागरण संवाददाता धर्मशाला जिला कांगड़ा में बुधवार को दो संक्रमित मरीजों की मौत हो गईं और 46 नए मामले आए हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 06:00 AM (IST)
जिला में दो संक्रमित मरीजों की मौत, 46 नए मामले
जिला में दो संक्रमित मरीजों की मौत, 46 नए मामले

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : जिला कांगड़ा में बुधवार को दो संक्रमित मरीजों की मौत हो गईं और कोरोना के 46 नए मामले आए हैं। इनमें तहसील धर्मशाला के तहत विभिन्न गांवों के 10 लोग शामिल हैं।

loksabha election banner

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि 28 अक्टूबर को डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में उपमंडल कांगड़ा के भडियाड़ा की संक्रमित 75 वर्षीय महिला को भर्ती करवाया गया था। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। महिला उच्च रक्तचाप व शुगर की भी मरीज थी। तीन नवंबर देर शाम उसकी अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा जोगेंद्रनगर की 78 वर्षीय संक्रमित महिला को तीन नवंबर रात को टांडा में भर्ती करवाया गया था। महिला लीवर के रोग से पीड़ित थी। मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई।

जोगेंद्रनगर की 78 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां की 53 वर्षीय महिला, सिरडी भरमौर की 33 वर्षीय महिला, बैजनाथ का 30 वर्षीय व्यक्ति, मंझग्रां द्रमण का 39 वर्षीय व्यक्ति, सराह धर्मशाला का 27 वर्षीय युवक, बलेहड़ टंग धर्मशाला का 28 वर्षीय युवक, धर्मशाला की 36 वर्षीय महिला, रसां सिद्धबाड़ी धर्मशाला का 39 वर्षीय व्यक्ति, खनियारा का 57 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाइन धर्मशाला का 17 साल का लड़का, सिरत मोहटली का 53 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हुआ है। जवाली का 56 वर्षीय व्यक्ति, गलोह कांगड़ा की 53 व 46 वर्षीय महिला, गुरचाल कांगड़ा की 58 वर्षीय महिला, रामनगर धर्मशाला का 57 वर्षीय व्यक्ति, नड्डी धर्मशाला का 45 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित हुआ है। कजलोट कांगड़ा की 51 वर्षीय महिला, श्यामनगर धर्मशाला का 42 वर्षीय व्यक्ति, बरनेट कांगड़ा का 43 वर्षीय व्यक्ति, नड्डी की 48 वर्षीय महिला, चांदमारी कांगड़ा की 33 वर्षीय महिला, चड़ी कांगड़ा की 37 वर्षीय महिला, गुप्त गंगा रोड कांगड़ा की 30 वर्षीय महिला व सात वर्षीय बच्ची, सुलह की 23 वर्षीय युवती, कांगड़ा के वार्ड चार की 75 वर्षीय महिला, करयाड़ा ज्वालामुखी की 40 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। नूरपुर के वार्ड एक की 33 वर्षीय महिला, मदनपुर नूरपुर का 26 वर्षीय युवक, बरेट सदवां नूरपुर की 79 वर्षीय महिला, गगल खास धीरा की 29 वर्षीय युवती, हटनाला थुरल का 75 वर्षीय व्यक्ति, 60 व 33 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय लड़का, गढ़ खास मलकेहड़ की 40 वर्षीय महिला व 10 साल का बच्चा, सैदूं थुरल की 43 वर्षीय महिला, पालमपुर पुलिस थाना का 36 वर्षीय व्यक्ति, राजपुर टांडा का 70 वर्षीय व्यक्ति, भवारना ब्लॉक का 47 वर्षीय व्यक्ति, थुरल ब्लॉक का 56 वर्षीय व्यक्ति, महाकाल ब्लॉक का 49 वर्षीय व्यक्ति व गोपालपुर ब्लॉक की 70 वर्षीय महिला संक्रमित हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.