विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धर्मशाला मार्ग पर टंग से योल‌ तक एक घंटा लगा रहा जाम, पेड़ काटने के कारण सामने आई परेशानी

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Sat, 27 Nov 2021 02:28 PM (IST)

Yol Traffic Jam योल में शनिवार को एक घंटे तक जाम लगने से रोजाना अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ...और पढ़ें

योल में एक घंटे तक जाम लगने से रोजाना अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा।
योल में एक घंटे तक जाम लगने से रोजाना अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा।

योल, संवाद सहयोगी। Yol Traffic Jam, योल में शनिवार को एक घंटे तक जाम लगने से रोजाना अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। टंग से कैंट बोर्ड योल तक वाहनों की लंबी कतार लग गईं। हुआ यूं कि सैन्य क्षेत्र में सड़क किनारे पेड़ को काटा जा रहा था, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। लेकिन‌ इससे स्कूली, कालेज जाने वालोों के साथ धर्मशाला जाने वाले कर्मियो‌ सहित सैकड़ों लोगों को जाम में फंसना पड़ा। सबसे ज्‍यादा समस्या अस्पताल जाने वाले मरीजों को झेलनी पड़ी।

हैरानी तो इस बात की है कि यदि किसी भी विभाग ने सड़क मार्ग पर कोई कार्य करना हो तो उसके लिए अन्य विकल्प भी तलाशने की आवश्यकता होती है। ऐसे में लोगों को बेवजह परेशान होना पड़ता है। सबसे बड़ी समस्या तो‌‌ यह है कि यहां किसी वाईपास की सुविधा नहीं है।

हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कुछ हद तक जाम से निजात दिलाने के लिए लोगों की मदद की। वहीं योल पुलिस के प्रभारी नारायण दास ने बताया विभाग ने पेड़ काटने से पूर्व पुलिस को सूचना नहीं दी थी, इसी वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई।

योल में जाम का एक और कारण फुटपाथ पर वाहनों का ही कब्जा भी है। योल बाजार एक व्यापारिक भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र है, लेकिन फुटपाथ पर अनाधिकृत कब्जा हर समय बेतरतीव पार्किंग लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। रेन‌ शेल्टर के पास वाहनों का रेला लगा रहता है। बाजार भी इसी वजह से संकरा होकर रह गया है। कैंट बोर्ड ने वैसे तो करीब एक किलोमीटर के दायरे में सड़क के दोनों ओर फुटपाथ की सुविधा प्रदान‌ की हुई है, लेकिन फुटपाथ को निजी प्रापर्टी समझ स्थानीय लोगों ने पार्किंग बना डाला है।