चुनावी महापर्व ने रोके पर्यटकों के कदम
Tourist flow low due to parliamentary poll लोकसभा चुनाव 2019 यानी महापर्व ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के कारोबारियों का इंतजार बढ़ा दिया है।
धर्मशाला, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 यानी महापर्व ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के कारोबारियों का इंतजार बढ़ा दिया है। पर्यटकों के न आने से मैक्लोडगंज सूना है। अप्रैल शुरुआत से ही हर वर्ष मैक्लोडगंज में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचना शुरू हो जाते थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल से मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पर्यटक अपने-अपने राज्यों में रुकने के लिए मजबूर हो गए हैं। मैदानी इलाकों में गर्मी पड़ते ही पर्यटक पहाड़ की ओर रुख करना शुरू कर देते हैं और अप्रैल के पहले सप्ताह में ही हजारों टूरिस्ट मैक्लोडगंज पहुंच जाते थे। इस बार 15 अप्रैल के बाद ही पर्यटकों के मैक्लोडगंज पहुंचने की उम्मीद है।
लोकसभा चुनाव के कारण अभी तक पर्यटक उतनी ज्यादा संख्या में नहीं पहुंचे हैं, जिस प्रकार हर वर्ष अप्रैल की शुरुआत में ही पहुंचना शुरू होते थे। 15 अप्रैल के बाद ही पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। -डॉ. विशाल नैहरिया, संयुक्त सचिव होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला।
पुलिस विभाग अपने स्तर पर ट्रैफिक को सुचारू बनाने के लिए कार्य करता है, लेकिन पर्यटन सीजन में पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए, इसके लिए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की ओर से इस बार मैक्लोडगंज में चेङ्क्षकग बढ़ाई जाएगी। जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -संजय धीमान, आरटीओ कांगड़ा।