विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tourist Car Accident in Swarghat : स्वारघाट में पर्यटकों की कार क्रैश बैरियर के बाद ढांक से टकराई, छह साल के बच्चे को आई चोटें

By Virender KumarEdited By:
Published: Wed, 17 Nov 2021 05:32 PM (IST)

Tourist Car Accident in Swarghat बिलासपुर के स्वारघाट से करीब एक किलोमीटर दूर काली माता मंदिर के समीप तीखे मोड़ ...और पढ़ें

स्वारघाट में पर्यटकों की कार क्रैश बैरियर के बाद ढांक से टकराई। जागरण
स्वारघाट में पर्यटकों की कार क्रैश बैरियर के बाद ढांक से टकराई। जागरण

स्वारघाट, संवाद सहयोगी। Tourist Car Accident in Swarghat, चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलासपुर के स्वारघाट से करीब एक किलोमीटर दूर काली माता मंदिर के समीप तीखे मोड़ पर मनाली से दिल्ली की तरफ जा रही एक यूपी नंबर की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकराने के बाद ढांक से टकराकर रुक गई।

गनीमत यह रही कि कार क्रैश बैरियर से टकराने के बाद ढांक की तरफ घूम गई अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। कार में दिल्ली निवासी एक ही परिवार के पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे। इनमें से कार सवार छह वर्षीय बच्चे शिवांश के सिर पर गहरी चोट आई है, जबकि अन्य सवार सुरक्षित हैं। घायल बच्चे को इलाज के लिए सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) स्वारघाट लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे एफआरयू नालागढ़ रेफर किया गया है। घायल बच्चे को सीएचसी स्वारघाट की 108 एंबुलेंस के माध्यम से एफआरयू नालागढ़ ले जाया गया है, जहां पर उसका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना स्वारघाट की पुलिस भी मौके पर पहुंची है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

नबाही में छोटे भाई को पीट डाला

मंडी जिला की नबाही पंचायत के घुलानु गांव में दो परिवारों में झगड़े का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में सोमा देवी पत्नी धनुराम ने बताया कि उसका छोटा बेटा देवराज टै्रक्टर चालक है। बुधवार सुबह लोगों के खेतों को जोतने जा रहा था तो बड़े बेटे विपिन कुमार, उसकी पत्नी नरेशा देवी व बेटे बिशु ने उस पर हमला कर दिया। जब उन्होंने शोर मचाया तो विपिन व उसका परिवार वहां से भाग गया और देवराज जान से मारने की धमकी दी। सोमा देवी ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी तिलकराज शांडिल्य ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।